छः साल से अकेली रह रही रानी को मिलने वाला है युवराज
छह साल से एकांकी जीवन बिता रही 'जंगल की रानी' के लिए 'राजा' की तलाश चल रही है। पांच 'युवराज' दौड़ में हैं। अब देखने वाली बात होगी कि रानी का वरण कौन करता है। बात हो रही है राजाजी टाइगर रिजर्व के पूर्वी क्षेत्र मोतीचूर-कांसरो की। जहां होश संभालने के बाद से एक बाघिन अकेली है। परिस्थितियां ऐसी हैं...
पंडिताई कर पढ़ने वाले गुरु जी दे रहें बच्चों को फ्री शिक्षा
गरीबी और गुरु से मिली सीख को दामोदर ममगाईं कभी नहीं भूले। गुरबत से जागी संवेदना और गुरु के बताए रास्ते पर चल उन्होंने 27 साल पहले पौड़ी में अपने स्कूल की नींव रखी तो तय किया कि होनहारों की पढ़ाई में गरीबी को आड़े नहीं आने देंगे। आज उनके स्कूल में 110 बच्चे निश्शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे...
दून में दुग्ध एटीएम गाड़ियों से मिलेगा दूध
दून में लोगों को घर-घर दूध व इससे बने उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए डेरी विकास विकास ने दुग्ध एटीएम वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर सहकारिता एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने वर्तमान में दो लाख लीटर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर 10 लाख लीटर करने के प्रयास किए...
चारधाम यात्रा में एक महीनें में कुल 53 श्रद्धालुओं की मौत
चारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी बमुश्किल एक महीने ही हुए हैं लेकिन अब तक कुल 53 श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हो चुकी है। केदारनाथ की यात्रा पर जाने वाले 21 श्रद्धालुओं की रास्ते में मौत हुई है जबकि यमुनोत्री और बद्रीनाथ जा रहे 16-16 श्रद्धालुओं की रास्ते में मौत हुई। ये आंकड़े बुधवार शाम तक के...
अनशनकारी महिला की हालत बिगड़ी
भुजियाघाट, हल्द्वानी में शराब की दुकान के विरोध में आमरण अनशन पर बैठी एक महिला की बुधवार को हालत बिगड़ गई। दोपहर बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और महिला को जबरन उठाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो महिलाएं और दो पुरुष अब भी अनशन पर डटे हैं। इनकी हालत में...
मोदी फेस्ट में नहीं जुटा पाये भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को तीन साल हो गए। इन तीन वर्षो में तमाम योजनाएं बनी। इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए हल्द्वानी में मोदी फेस्ट आयोजित किया गया है। गुरुवार को रामलीला मैदान में इसकी शुरुआत हुई। उद्घाटन करने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पहुंचे, लेकिन वहां पर लोगों की संख्या नहीं होने पर...
मंगोलिया में अपने पंच का ज़ोर दिखाऐंगी काशीपुर की बेटी प्रियंका
मंगोलिया में 20 से 26 जून तक होने वाले उलानबातार कप आमंत्रण टूर्नामेट में अपने पंच का लोहा मनवाने के लिए काशीपुर की बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने कमर कस ली है। इसके लिए वह दिनरात मेहनत कर रही है। टूर्नामेट में हिस्सा लेने के लिए 10 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। इसकी अगुआई कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत...
मरीजों के लिए देवदूत बने डा. प्रेम
चीन सीमा से लगा अति दुर्गम और बर्फीला क्षेत्र, जहां कदम-कदम पर अनहोनी घटना सामान्य बात है। बीमार पड़ने पर यहां से 50 किमी दूर धारचूला जाकर ही प्राथमिक उपचार मिल पाता है। बरसात में तो मार्ग बंद होने पर धारचूला पहुंच पाना भी संभव नहीं। ऐसे में बीमार का भगवान ही सहारा रह जाता है। ऐसे दुर्गम स्थल...
हवा में घुलता फैक्ट्रियों का जहर
जब कोई खतरनाक रसायन लोहे को गला सकता है तो वो इन्सानी जिन्दगी के लिए कितना खतरनाक हो सकता है ये अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं। यही नहीं लोगों ने अब इस खतरनाक रसायन गैस के कारण आभूषण पहनना बंद कर दिया है, क्योकि इसके कारण मंहगे और चमकदार आभूषण भी गल जाते हैं। जी हां, ये...
यमुनोत्री में दो श्रदालुओं की मौत
दिन में भैरव मंदिर में गुजरात के श्रदालु की हॉट अटैक से मौत हुई थी और साय को यमुनोत्री धाम आये श्री रामकृष्ण नारायण शिधाये पुत्र श्री – नारायण हरि शिधाये, उम्र 68 वर्ष , निवासी – रूम नं 38, सर्वोदय भवन, ‘अ’ गोखले रोड, नार्थ दादर, वेस्ट मुम्बई, की यमुनोत्री धाम से नीचे आते समय वीआईपी पार्किंग जानकीचट्टी...



























































