हापला घाटी में मवेशियों में तेजी से फैल रही खुरपका और मुंहपका बीमारी
चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के हापला घाटी के गुंडम, कुलेंडू, नैल और नौली के पशुपालक इन दिनों खासे परेशान हैं। यहां चारों गांवों में मवेशी बड़ी संख्या में खुरपका और मुंहपका बीमारी की चपेट में हैं। इससे मवेशी चरान के लिए जंगल भी नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पशुपालकों को मवेशियों की देखरेख के लिए खासी...
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों की हौसला अफजाई करते थे सीडीएस जनरल रावत
सीडीएस जनरल बिपिन रावत चार धाम यात्रा के दौरान भगवान केदारनाथ के मंदिर में मत्था टेकने जरूर आया करते थे। साथ ही वे यहां आकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेते थे और मजदूरों की हौसला अफजाई किया करते थे। भारी ठंड और बर्फबारी के बीच ड्यूटी दे रहे सैन्य अधिकारी-कर्मचारियों से भी बातचीत करते थे और उन्हें सुझाव...
सत्र के बाद अब सड़कों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 18 से राज्यव्यापी आंदोलन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायकों की ओर से सरकार की घेरेबंदी पर शाबासी देते हुए कहा कि हम नौ विधायक 90 के बराबर आमजन की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रहे हैं। अब इस लड़ाई को जनता के बीच 18 दिसम्बर से लेकर जाएंगे।
रविवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हरीश रावत और...
चुनावी मौसम में बढ़ा नेताओं का हरिद्वार दौरा, संतों के सहारे वोटरों को साधने की कवायद
चुनावी मौसम आते ही धर्मनगरी में राजनीतिक दलों के नेताओं का साधु संतों से मुलाकात का दौर जारी है। यूं तो धार्मिक आस्था के लिए भी अक्सर नेता संतों के आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं, लेकिन चुनावों के मद्देनजर देवभूमि की सियासत में संतों और उनसे जुड़े लोगों को साधना बेहद जरूरी माना जाता है।
चुनावों के वक्त राजनीतिक दल सभी...
उत्तराखंड शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 10 विधेयक पारित
उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है।सदन के पटल पर 10 विधेयक पारित हुए। सत्र की कार्रवाई कुल 15 घंटे 42 मिनट तक चली।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष और पक्ष के सभी सदस्यों को सदन के संचालन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश हित एवं...
उत्तराखंड: सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जित
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां शनिवार को वैदिक विधि विधान के साथ हरिद्वार गंगा में विसर्जित कर दी गयीं। अस्थि विसर्जन उनकी दोनों बेटियों ने वीआईपी घाट पर किया। अस्थि विसर्जन कर्म उनके तीर्थ पुरोहित पं. आदित्य और अभिनव वशिष्ठ ने करवाया।
शनिवार की सुबह 11 बजे सीडीएस जनरल रावत और...
आईएमए: भारतीय सेना को मिले 319 जांबाज
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को कड़े प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड (पीओपी) की अंतिम पगबाधा को पार करते हुए 319 युवा अफसर बतौर लेफ्टिनेंट शरहद की निगहबानी के लिए भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी ली।
परेड में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को शामिल होना...
उत्तराखंड के 13 महाविद्यालयों में बनाए जाएंगे बालिका छात्रावासः डॉ.धनसिंह रावत
उत्तराखंड के 13 राजकीय महाविद्यालयों में बालिका छात्रावासों के निर्माण की जाएगी। कार्यदायी संस्थाओं को 50 बेड के 13 बालिका छात्रावासों का आगणन शासन को उपलब्ध कराने को गया है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सूबे के 13 महाविद्यालयों के छात्रावासों पर 48 करोड़ 60 लाख की धनराशि खर्च की...
सीडीएस जनरल रावत के सुरक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर लिड्डर पंचतत्व में विलीन
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सुरक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी होने के बाद ब्रिगेडियर के पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा सैन्य परम्परा के अनुसार उनकी पत्नी...
सीडीएस रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को देश-दुनिया ने दी अंतिम विदाई
तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय सैन्य बलों के पहले प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत को आज अंतिम विदाई दी गई। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया। सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को उनकी बेटियों कृतिका और तारिनी ने फफकते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देश के तमाम...



























































