मिस इंडिया प्रतियोगी अनुकृति ने इन उत्तराखंडी व्यंजनों से जीता जजों का दिल
अनुकृति गुसाईं शुरु से ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड के जलवे बिखेर रही हैं।पहले उन्होंने पहाड़ी पोशाक से जजों का दिल जीता फिर पहाड़ी व्यंजन से। मिस इंडिया उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल की मशहूर डिश चौंसा और कुमाऊं की डिश झोली बनाकर मिस इंडिया 2017 के कुकिंग सब कांटेस्ट में जजों का दिल जीत लिया। जजों ने...
उत्तराखंड आपदा के चार साल: पटरी पर लौटती चारधाम यात्रा
उत्तराखंड में आई 2013 की आपदा को चार साल बीत चुके है लेकिन आज भी आपदा के वो जख्म हरे हैं। 2013 के बाद जहाँ एक तरफ उत्तराखंड में यात्रा पर एक ब्रेक सा लग गया था तो वहीँ पर्यटन पर भी इसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा। बड़ी संख्या में गाँव के गाँव खाली हैं। हालात जस के तस बने हुए हैं।...
रामनगर में सिंचाई विभाग की लापरवाही से हजारों मछलियां मरी
कोसी बैराज का गेट खोलने से हजारों मछलियां बह गई। इस दौरान नदी के कम पानी में मछलियों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। वन विभाग की नाराजगी के बाद सिचाईं विभाग ने गेट को फिर से बंद करा दिया। सिचाईं विभाग ने गेट नंबर एक में मरम्मत का कार्य कराना था। कर्मचारियों ने गेट खोला तो पानी में मौजूद हजारों...
बद्री-केदार मंदिर समिति को भंग करने पर हाई कोर्ट का दोबारा स्टे
बद्रीनाथ केदार नाथ समिति के मामले में उत्तराखंड सरकार को एक बार फिर हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने एक बार फिर सरकार के समिति कोे भंग करने के फैसेल पर स्टे लगा दिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने अप्रैल के महीने में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भंग कर दिया था। इसके बाद समिति...
ऋषिकेश डबल मर्डर पुलिस ने सुलझाया
ऋषिकेश में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब श्यामपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाली एक महिला की दो मासूम बेटियों की अज्ञात लोगों ने गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। महिला श्रमिक सीता देवी आज सुबह आठ बजे काम पर गई थी। घर वापस आकर देखा तो कमरे में दोनों बच्चियां...
एम्स प्रवेश परीक्षा में ऋतिक बने उत्तराखंड टाॅपर
एम्स में एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया गया। उत्तराखंड से ऋतिक चौहान ने परीक्षा में 55 वीं रैंक हालिस कर स्टेट टाप किया है।
जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी ऋतिक चौहान ने ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की है। ऋतिक ने गत...
रुड़की देवबंद रेल मार्ग को मिली हरी झंडी
लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़े रुड़की-देवबन्द विशेष रेल मार्ग परियोजना प्रस्ताव को आखिरकार हरी झंडी मिल ही गई। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में 27 किमी लंबी विशेष रेल मार्ग को मंजूरी दे दी गयी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस परियोजना पर फैसला लेने...
मैड ने जल पुरुष को दिखाया निर्जल रिस्पना का हाल!
देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग दी डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने बृहस्पतिवार को जल पुरुष के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह को रिस्पना पुल पर आयोजित संस्था की नुक्कड़ पे चर्चा में आमंत्रित किया। इस चर्चा के माध्यम से मैड ने राजेंद्र सिंह से उनके द्वारा नदियों के पुनर्जीवन पर किये काम की जानकारी...
देहरादून में योग के प्रचार के लिए शुरु हुआ ”वाॅक फाॅर योगा”
गुरुवार से वाक फॉर योगा कार्यक्रम से देहरादून में शुरु हो गया है। इसके अंतर्गत आज आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा सुबह 7 बजे रेंजर्स ग्राउंड से रैली की शुरुआत हुई। विधायक श्री गणेश जोशी और आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने झंडी दिखा कर रैली का शुभारम्भ किया।
यह रैली रेंजर्स ग्राउंड...
तीर्थनगरी ऋषिकेश में दो मासूमों की गला दबाकर हत्या
श्यामपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाली एक महिला की दो मासूम बेटियों की अज्ञात लोगों ने गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ ही कदम दूरी पर हुई इस वारदात से लोगों में पुलिस के प्रति भी रोष है। महिला श्रमिक सीता देवी आज सुबह आठ...



























































