मकान पर पुश्ता गिरा, पाँच घायल
आज सुबह देहरादून में कुछ ही घंटो की मूसलाधार बारिश ने राजपुर थाना के सुमन नगर, रस्तोगी गली, में बचन लाल के मकान में किराए पर रहने वाले परिवार के लोग, जिसमें दो महिलाएं तीन बच्चे निवास करते थे। उनके मकान के पीछे की दीवार का पुश्ता उनके छत पर गिर गया, जिसमे उसमें रहने वाले नवीन, अमन, निर्मला, आशा पत्नी...
हाईवे पर झूलते तार दुर्घटना का बने सबब
उप्र सीमा पर रुद्रपुर के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। दुर्घटना के बाद चालक घबराकर कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रामपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कंटेनर के चालक ने रामपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के...
दोस्तों ने छुपाया नदी में बहने का राज
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर कुछ युवकों के साथ कोसी नदी में नहाने गया किशोर नदी के भंवर में डूब गया। करीब 24 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है। हादसे से घरबाए किशोर के साथियों ने उसके कपड़े और मोबाइल भी छिपा दिया और किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
अंतरजनपदीय सीमा पर भुजान क्षेत्र...
किसान आत्म हत्या पर बयानबाजी तेज
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी मे कहा कि सरकार चला रहे मंत्रियों को छोटे बोल शोभा नहीं देते। गंभीर मामलों को सरकार को संजीदगी से लेना चाहिए। यह टिप्पणी डॉ. हृदयेश ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत द्वारा रविवार को अल्मोड़ा में किसान आत्महत्या मामले में दिए गए बयान पर की।
महानगर कांग्रेस...
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री का संदेश
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे ’योग’ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। उन्होंने कहा कि ‘योग’ भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर...
नैनी झील को बचाने के लिए हु्ई ”एंग्री स्नेक गाॅड” की पूजा
अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच चुकी नैनीताल की मशहूर नैनी झील को बचाने के लिये समाज के हर तपके से कोशिशें की जा रहीं हैं। सोमवार को नैनी झील के आस पास रहने वाले बौद्ध भिक्षुओं ने "एंग्री" स्नेक गाॅड से अपनी आस्था के अनुसार नैनी झील को जीवंत करने के लिए प्रार्थना की। पिछले दो सालों...
अब गंगा तट पर अंतिम संस्कार भी होंगे इको-फ्रेंडली
इस तरह की पहल में, गंगा के साथ 'ग्रीन' श्मशानों के गांवों में निर्माण की योजना बनाई गई है। (जिन्हें नाममी गांगे परियोजना के तहत ‘’गंगा ग्राम’’ के रूप में प्रचारित किया गया है)।
ये श्मशान, वह हैं जो ऋषिकेश, हरिद्वार, उत्तरकाशी और गंगोत्री नदी के गांवों में आएंगे, वह 'इकोलाजिकल-रिस्पांसिबल क्रिमेशन’ प्रदान करेंगे। जिसमें कम लकड़ी का उपयोग होगा...
हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रुम
पर्यटन विभाग देश-दुनिया से आने वाली महिला यात्रियों की सहूलियत के लिए हरिद्वार के दस गंगा घाटों पर प्री-फेब्रिकेटेड चेंजिंग रूम का निर्माण कराएगा। इसके अलावा पर्यटकों व यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन कार्यालय में रैन बसेरे का निर्माण भी किया जा रहा है।
जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि गंगा घाटों पर प्री-फेब्रिकेटेड महिला चेंजिंग...
बाघों की मौत पर चिंताजनक आंकडे़
यूं तो कॉर्बेट पार्क व उससे सटे इलाके बाघों की तादाद के हिसाब से सुखद अहसास कराते हैं। इसीलिए पर्यटक देश-विदेश से यहां घूमने आते हैं लेकिन पिछले छह माह में यहां हर महीने औसतन दो बाघों की मौत हो रही है। अब तक 11 बाघ मौत की नींद सो चुके हैं। इससे कॉर्बेट प्रशासन भी सवालों के घेरे...
भगवान बद्रीनाथ के शीतकालीन घर पर सरकारी उदासीनता
उत्तराखंड में आपदा के चार साल बीत जाने के बाद नेताओं ने दावे और वादे तो बहुत किये, यात्रा में आने वाली श्रद्धालुओं की संख्या भी बड़ गई लेकिन क्या सच में नेताओं के दावों और हकीकत में मेल है? भगवान बद्री विशाल के शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर के योगध्यान मंदिर को जाने वाला बदहाल डेढ़ किमी रास्ता तो इन...


























































