शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव की तैयारी में सरकार: धन सिंह रावत
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने हल्द्वानी में कहां है कि सरकार उच्च शिक्षा में सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने की दिशा में अध्ययन कर रही है। इस प्रणाली के लागू होने के बाद से छात्र-छात्राओं के समय व धन की बर्बादी हो रही है। वर्तमान में शिक्षा सत्र भी इससे काफी गड़बड़ा गया है।...
हर्बल प्रदेश बनाने का टूट रहा सपना
उत्तराखंड को जड़ी बूटी प्रदेश बनाने की कवायद अब ठंडी पड़ती जा रही है। राज्य गठन से पहले उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे पिथौरागढ़ में पैदा हो रही आधा दर्जन जड़ी बूटियां खतरे की जद में आ गई हैं। जंगलों में स्वत: पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को तस्कर खत्म कर रहे हैं। नाप भूमि पर हो रही छोटी-मोटी कवायद...
आइये इतिहास के वो पन्ने पलटे जिन्होने विश्व को भारतीय योग से रूबरू कराया
विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र महर्षि महेश योगी का चौरासी कुटिया का आश्रम उत्तराखंड में एक ऐसी धरोहर है।विदेशीयो की जुबान पर ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम का नाम एक आम बात है, यही वो जगह है जिसने पुरे विश्व को भारतीय योग से परिचित कराया। पश्चिम योग की धरा से रूबरू होकर इसको आत्मसाध कर आज यूएनओ ने भारतीय योग...
योग दिवस में शामिल होने के लिए स्विजरलैंड की नताली पहुंचीं पिथौरागढ़
अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए स्विजरलैंड की 35 वर्षीय नताली ईजो पिथौरागढ़ पहुंच कर योगा का अभ्यास किया। नताली स्विजरलैंड के लोजान शहर की रहने वाली हैं। वे योग से प्रभावित होकर योगा दिवस में भाग लेना चाहती है। योग दिवस पर आयोजित नगरपालिका सभागार में लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगी। नताली का कहना है उनके जीवन में...
जरूरत 12वीं पास की, लाइन में बीटेक-एमटेक
दून के शनुल शर्मा बीटेक पास हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कई जगह नौकरी की तलाश की, लेकिन काबिलियत के अनुरुप नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी के कारण अब उन्हें अपने शिक्षा क्षेत्र तो छोड़ों किसी भी क्षेत्र में नौकरी की तलाश है। इसी तलाश को पूरा करने के लिए शनुल सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में...
नैनी झील के गिरते जल स्तर के कारण और उपाय के लिए राज्यपाल ने बुलाया सेमिनार
नैनीताल झील के गिरते जल स्तर पर लगातार चिंता जताने तथा नैनीताल प्रशासन से संज्ञान लेने के बाद झील संरक्षण की दिशा में राज्यपाल डाॅ कृष्ण कांत पाल ने एक और अहम कदम आज उठाया। राज्यपाल ने राजभवन में पर्यावरण विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों का एक सेमिनार बुलाया।
राज्यपाल ने नैनीताल झील को पयर्टन व राजस्व का मुख्य स्त्रोत बताते हुए...
बागेश्वर के किसान का बेटा साइकिल यात्रा पर विश्व रिकार्ड बनाने निकला
बागेश्वर के गरुर शहर से 18 वर्षीय साइकिल चालक प्रदीप राणा, की आँखें विश्व रिकॉर्ड पर हैं। देहरादून में ग्राफिक एरा में बीएससी (आईटी) के छात्र राणा, अपने दो पहियों पर पूरे देश में 20,000 किलोमीटर तक कवर करने की योजना बना रहे है। ऐसा करने से, वह महाराष्ट्र के संतोष होली द्वारा बनाए रिकार्ड को तोड़ने की योजना...
बाघों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर न हों शेयर: एनटीसीए
सोशल मीडिया और खासतौर पर फेसबुक और वाॅट्स एप्प पर बाघों की तस्वीरों के लगातार वाइरल होने पर नेशनल टाइगर कंनसर्वेशन एथोरिटी (एनटीसीए) ने आपत्ति जताई है। पिछले कुछ सालों में बाघों की तस्वीरों को सोशल साइट्स पर शेयर करने का चलन बढ़ा है। इस पर ध्यान देते हुए बाघों की सुरक्षा के लिये काम कर रही सर्वोच्च संस्थान...
किसान मुद्दे पर किशोर उपाध्याय लड़ेंगे अकेले
लगता है कांग्रेस में 'एकला-चलो' का रिवाज बन गया है। पार्टी सिम्बॉल और संगठन को दरकिनार कर वरिष्ठ नेता अपने दम पर मैदान मारना चाहते हैं। इस प्रक्रिया की शुरूआत हरीश रावत से हुई थी, चाहे गैरसैंण के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन हो या फिर मध्यप्रदेश में किसानों पर हुई गोलीबारी के खिलाफ हरिद्वार में अनशन, हरीश रावत अकेले...
पंजाब के साथ पावर बैंकिंग पर करार
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने पंजाब के साथ पावर बैंकिंग को मंजूरी दे दी है। जून से सितंबर तक उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) पंजाब को 700.8 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली देगा और फिर पंजाब 10 फीसद ज्यादा 778 एमयू बिजली दिसंबर से मार्च तक वापस करेगा।
यूईआरसी सचिव नीरज सती ने बताया कि पंजाब से बिजली लेने के...


























































