ट्रांसफर के लिए शिक्षकों ने पार की हदें, मंत्री ने भी पकड़ लिया सर
पहाड़ों में शिक्षकों की बहाली और वहां शिक्षकों का रुके रहना शिक्षा विभाग के लिये एक बड़ा मसला बन गया है। विभाग लगातार नये तरीके निकाल रहा है स्कूलों में शिक्षकों को पहुंचाने की लेकिन वहीं शिक्षक भी विभाग के नहले पर दहले मार रहे हैं। शिक्षा विभाग के नियमों के तोड़ने के मामले सामने आये हैं। इनकी पुष्टि...
डीम्ड संस्थानों के नाम में शामिल नहीं होगा यूनिवर्सिटी शब्द
देश भर के डीम्ड संस्थान अब अपने नाम के आगे यूनिवर्सिटी शब्द को प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं इंडियन, नेशनल या इंटरनेशनल जैसे शब्द भी वर्जित होंगे, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नए रेगूलेशन में डीम्ड संस्थानों को इस शब्द के उपयोग करने पर रोक लगा दी गई है।
नए नियम के मुताबिक, अब संस्थान अपने नाम के...
आस्था के सैलाब में डूबी शिव नगरी
उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव का वास है। कुछ ऐसा ही है मणिकूट पर्वत के नीलकंठ महादेव में। हर साल सावन मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक के लिए निकल पड़ते हैं - नीचे गंगा और उसके सिर पर मणिकूट पर्वत का विद्वान भगवान शिव रहते हैं।
जब समुद्र मंथन में अमृत के साथ...
श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’ 18 अगस्त को होगी रिलीज
श्रद्धा कपूर की चर्चित फिल्म हसीना पारकर की नई रिलीज डेट तय हो गई है। नई डेट के मुताबिक, ये फिल्म आगामी 18 अगस्त को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने जा रही थी। ये फिल्म इंडिया के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर बनी है।
अपूर्व...
कौन लगा रहा निगम को चूना
नगर निगम काशीपुर, ने दुकानों का सर्वे किया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आए हैं। सर्वे में अभी तक तीन हजार से अधिक दुकानें चिह्नित हो चुकी हैं, जबकि वर्तमान में करीब 927 दुकानों से ही टैक्स वसूला जा रहा है। इससे साबित हो गया है कि टैक्स विभाग नगर निगम को राजस्व का चूना लगा रहा था।
नगर निगम...
राष्ट्रपति चुनाव: विधानसभ में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ
उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हो गई है। मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर सांय पांच बजे तक चलेगी। विधानसभा में 71 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 70 विधायक उत्तराखंड के और एक विधायक बिहार के हैं। प्रदेश के पांच लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा...
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन उत्तराखंड के चेयरमैन बने डॉ. भसीन
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन उत्तराखंड चैप्टर के चुनाव में डॉ. धीरेंद्र शर्मा अध्यक्ष व डीएवी पीजी के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया।
रविवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तराखंड चैप्टर की काउंसिल की बैठक में चुनाव अधिकारी डॉ. एसके सिंह द्वारा संपन्न चुनाव में डॉ. धीरेन्द्र शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि डॉ. देवेंद्र भसीन...
प्रतिभा की राह में बाधा न बने अभाव: डीएम
हरिद्वार, जिलाधिकारी दीपक रावत ने भल्ला काॅलेज इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने बैडमिंटन कोर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, यहां प्रशिक्षण लेने वाली एक छोटी खिलाड़ी का हरेला के दिन जन्मदिन होने पर जिलाधिकारी ने बच्ची को भेंट स्वरूप नकद धनराशि प्रदान की।
डीएम ने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले...
तेरह दिन बाद सकुशल मिला अगवा अंकित
देहरादून से अगवा हुए चार वर्ष के अंकित साहनी को 13 दिन बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। तीन जुलाई की शाम को शहर के लक्ष्मण चौक क्षेत्र से अंकित को बदमाशों ने अगवा किया था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अंकित का अपहरण उसे बेचेने के उद्देश्य से किया गया...
कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
आज सुबह 8 बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि धूलकोट चौकी, झाझरा, देहरादून में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिस पर चौकी प्रभारी झाझरा पुलिस बल लेक रमौके पर रवाना हुये।
मौके पर जाकर देखा तो एक कार ब्रेज़्ज़ा नंबर DL 2C AB 6338 जो देहरादून से दिल्ली जा रही थी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से...



























































