अनियंत्रित बस पलटने से कई घायल
सिडकुल थाना क्षेत्र, हरिद्वार, में एक बस के पलट जाने से कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सिडकुल थाना क्षेत्र, ग्राम खारा टीला में सहारनपुर की एक बस पलट गई। बस में करीब पचास यात्री सवार थे,...
साइबर क्राइम के बारे में एसपी ने दी बच्चों को जानकारी
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राबाइका में एसपी चमोली तृप्ति भट्ट ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया को सकारात्मक ढंग से लिया जाए तो बच्चे उसके माध्यम से अपना करियर निर्माण भी कर सकते हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोपेश्वर में पुलिस द्वारा बच्चों के मध्य एक गोष्ठी का आयोजन...
कावड़ मेले के अंतिम चरण में चरमराई व्यवस्थाएं
धर्म नगरी,हरिद्वार में कांवड़ मेला अब समापन की ओर है।लगभग 10 दिनों से चल रहे कांवड़ मेले का समापन हो जाएगा। हरिद्वार के आस पास के क्षेत्र के थोड़े बहुत कांवड़िये शुक्रवार तक अपने गंतव्य की ओर कूच कर जाएंगे। अपने अंतिम चरण में पहुंचने पर भी तीर्थनगरी में कांवड़ियों का अपार समूह उमड़ा है। जल भरकर कांवड़िए अपने गंतव्य...
एटीएम फ्राॅड से सम्बन्धित 88 मुकदमें अौर दर्ज
देहरादून में एटीएम फ्रोड से सम्बन्धित 88 मुकदमें विभिन्न थानों में तथा 7 मुकदमें साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में पंजीकृत किये गये हैं जिनमें लगभग 30,000,00 रुपये की निकासी विभिन्न खातों से की गयी है। इस सम्बन्ध में आज एसएसपी ने एटीएम धोखाधडी के मुकदमो की जाँच कर रहे सभी जाँचकर्ता अधिकारियों से अब तक की गयी कार्यवाही की...
दीपक रावत का भिक्षुक गृह का आकस्मिक निरीक्षण,अफसर मिले नदारद
जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने बुधवार भिक्षुक गृह रोशनाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में भिक्षुक गृह के लिए मूलभूत आवश्यकताओं का अभाव पाये जाने तथा किशोर न्याय बोर्ड के पीठासीन अधिकारियों द्वारा दयनीय स्थिति से अवगत कराये जाने पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार की लापरवाही तथा समाज कल्याण कार्यलय कर्मियों को बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाये...
उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन के लिए 20 डिब्बों का रैक पहुंचा उदयपुर, 24 जुलाई से होगा परिचालन
बहुप्रतीक्षित उदयपुर-हरिद्वार रेलगाड़ी का इंतजार खत्म हो गया है। यह रेलगाड़ी 24 जुलाई से उदयपुर से रवाना होगी। इसके लिए बुधवार रात 12.30 बजे 20 डिब्बों का रैक उदयपुर पहुंच गया, इसे उदयपुर-हरिद्वार मार्ग पर चलाया जाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम तक इसका शेड्यूल आ जाएगा और रिजर्वेशन भी शुरू होने की उम्मीद है। बीस डिब्बों की इस...
‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत साफ सफाई को लेकर किया जागरूक
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिंप पायनियर स्कूल में बच्चों ने बेकार वस्तुओं से कक्षाओं को सजाने का कार्य किया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल व आसपास के इलाकों में सफाई अभियान भी चलाया।
बुधवार को मुख्य अतिथि, पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी, एमसी पांडे व स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश पांडे ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने...
निर्देशक राकेश रोशन की बढ़ी मुश्किल
नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने पिछले दिनों उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन उनके खिलाफ इस बीच निचली कोर्ट में पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल कर देने से हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक हटाते हुए याचिका खारिज की। अब चार्जशीट पर निचली...
भोले के नाम भक्तों की चिठ्ठी
कावड़ यात्रा धीरे धीरे अपने अंतिम चरण में पहुचने लगी है, अब डाक कावड़ की धूम है, ऋषिकेश-हरिद्वार से गंगा जल और नीलकंठ महादेव के दर्शनों के बाद अब कावड़िये अपने अपने घरो को लौटने लगे है। 21 जुलाई को पड़ने वाली शिवरात्रि में सभी शिवभक्त अपने अपने शहरों में पड़ने वाले शिवालयों में जल चढ़ाऐगे।
सावन की कावड़ यात्रा का उत्तराखंड में अंतिम चरण शुरू...
आगामी 26 जुलाई को होगा ग्राम पंचायत उप चुनाव
राज्यभर में रिक्त चल रहे उप प्रधान के पदों पर 26 जुलाई को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के तहत जनपद हरिद्वार की ग्राम पंचायतों के विभिन्न प्रकार से रिक्त हुए उप प्रधान पद के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार हरिद्वार की ग्राम पंचायतों के उप...


























































