हाईस्कूल के भवन में चल रहा इंटर कॉलेज
वर्ष 1996 में हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने के बाद आज तक चमोली जनपद के विकास खंड घाट का कांडई माणखी इंटर कॉलेज पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखा जा चुका, लेकिन भवन विस्तारित नहीं किया गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी पृथ्वी सिंह...
बिछड़े बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां
कांवड़ मेले में बिछड़ गए बेटे की तलाश में एक मां दर-दर भटक रही है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक बेटे का कुछ पता नहीं चलने पर बेबस मां ने सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगायी है।
सिटी मजिस्ट्रेट से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाने आयी पंजाब के राजपुरा की रहने वाली पिंकी ने बताया...
मतदाता सूची में 10 अगस्त तक जोड़े जाएंगे युवा
राज्य में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज के कराने के लिए अभियान 10 अगस्त तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत तहसील प्रशासन ने सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों को तैनात कर दिया है।
नये मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए 10 जुलाई से 10...
25 लाख के लालच में बनाया फर्जी प्रमाण पत्र
कुंडा एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान का फर्जी लेटर पैड और मुहर बनाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया, जिससे बीमा कंपनी का लाभ मिल सके। कंपनी की टीम जब सत्यापन करने पहुंची तब इसकी जानकारी लगते ही प्रधान के होश उड़ गए और उन्होंने कुंडा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ग्राम बुक्सौरा...
संजय दत्त की फिल्म भूमि का टीजर लांच
संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म भूमि का पहला टीजर आज सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया। 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के पहले टीजर पोस्टर में संजय दत्त के चेहरे से खून टपकता नजर आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होने वाला है।
टी सीरिज और निर्देशक ओमांग कुमार की...
जेपी दत्ता की पलटन को ट्रेनिंग देगी भारतीय सेना
पाकिस्तान के साथ भारत के युद्धों को लेकर बार्डर, रिफ्यूजी और एलओसी बना चुके बालीवुड के नामवर फिल्मकार जेपी दत्ता ने बतौर निर्माता-निर्देशक हाल ही में अपनी नई फिल्म 'पलटन' बनाने की घोषणा की, जो 1962 में भारत के साथ चीन के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनने जा रही है।
इस सैन्य फिल्म को लेकर जेपी दत्ता की टीम की...
बालिका के फोन का सीएम ने लिया संज्ञान, शिक्षकों की तैनाती का आदेश
चमोली जनपद, के विकास खंड घाट, के राजकीय इंटर कॉलेज, काण्डई माणखी में शिक्षकों की कमी को लेकर एक बालिका के फोन का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने शिक्षा निदेशालय को तत्काल शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
राजकीय इंटर कॉलेज, काण्डई में अध्ययनरत सचिन कठैत 12 जुलाई को सुबह 9 बजे ही स्कूल से...
धर्मनगरी में डेंगू की दस्तक
धर्मनगरी में एक डेंगू बुखार का मरीज सामने आया है, डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीज का ब्लड टेस्ट पाॅजिटिव आया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मरीज का इलाज किया जा रहा है उसकी हालत खतरे से बाहर है। सिडकुल क्षेत्र के रहने वाला युवक कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।
उसने पहले देवभूमि अस्पताल में...
छत गिरने से 1 की मौत, 5 घायल
कानूनगो उपेंद्र दत्त बहुगुणा से प्राप्त सूचना के अनुसार बीते रविवार को राजस्व क्षेत्र कंडीसौड़ में कमाद 5 किमी उत्तरकाशी की ओर बेलगांव में भारी बारिश से हरपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के दो मंजिला मकान की छत टूटने से एक परिवार के 6 सदस्य दब गए राजस्व पुलिस और आपदा टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंच कर बचाव...
मस्जिद से अजान को लेकर अब सुचित्रा कृष्णामूर्ति विवादों में
कुछ दिनों पहले गायक सोनू निगम द्वारा सोशल मीडिया पर सुबह सवेरे मस्जिद से होने वाली अजान के लिए लाउडस्पीकर को लेकर किए गए सोशल मीडिया पर पोस्ट से बवाल शांत ही हुआ था, कि अब एक और ऐसा ही विवाद सामने आ गया है। पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही...


























































