Page 1764

हरियाणा के युवक ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

हरियाणा के एक युवक ने श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक अविवाहित था तथा मां और पिता की भी कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या...

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए बजरंग दल कार्यकर्ता

जम्मू-कश्मीर स्थित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की यात्रा तीर्थनगरी हरिद्वार से रवाना हुई। जिसमें बहुत से हिन्दू बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना हुए। हरिद्वार स्टेशन से प्रारंभ हुई इस यात्रा को जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र प्रधान ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। यात्रा के रवाना होने...

बीमार बच्चे के इलाज को भटक रही मां, सीएम ने लिया संज्ञान

बीती रात उत्तरकाशी जिले की तहसील पुरोला के सुनाली गांव की मीरा देवी के नवजात शिशु का स्वास्थ्य बेहद खराब हो गया। वह नवजात शिशु के स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान हो गई। मीरा ने फोन के माध्यम से इसकी जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी। मीरा की सूचना पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी उत्तरकाशी को उनकी मदद करने...

इंदु सरकार व मुबारकां का बाक्स आफिस पर पहला दिन कमजोर

शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों मुबारकां और इंदु सरकार का बाक्स आफिस पर पहले दिन का कलेक्शन उम्मीदों के अनुरुप नहीं आया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कामेडी फिल्म मुबारकां ने पहले दिन लगभग 5 करोड़ की कमाई की, जबकि फिल्म का बजट 70 करोड़ के आसपास बताया गया है। दूसरी ओर विवादों में घिरी रही मधुर...

ऋषिकेश के हेमंत ने उत्तराखंड पीसीएस में निकल कर राज्य की सेवा के लिए बढ़ाएं कदम

उत्तराखंड सिविल सेवा पीसीएस में तीर्थनगरी के  युवाओं ने परचम लहराया। प्रदेश के युवाओं में अपने राज्य के लिए और अपने प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश के आवास विकास में रहने वाले और भरत मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़कर निकले  हेमंत कोठियाल ने केंद्र में डिफेन्स की आकर्षक अलाइड सर्विस छोडकर...

कुहू गर्ग का शानदार प्रदर्शन, महिला औऱ मिक्सड डब्लस के फाइनल में पहुंची

ऑल इंडिया सीनियर डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की कुहू गर्ग का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हुए मुकाबलों में कुहू ने मिक्सड डब्नेलस औऱ महिला डब्लस के सेमी फाइनल जीतकर दोनें वर्गों के फाइनल में अपनी जगह बना ली। इसके साथ ही कुहू ने महिला युगल व मिश्रित युगल वर्ग में दो पदक पक्के कर लिए...

दून में डेंगू और स्वाईन फ्लू का डबल अटैक

स्वास्थ के संबंध में उत्तराखंड इस समय दोगुनी मुसीबत झेल रहा है। एक तरफ डेंगू मुंह बाए खड़ा है तो दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू लोगों की जिंदगी लील रहा है। गुरुवार को स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले एक और मरीज की मौत हो गई। उसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नही आई है।...

दो युवकों ने रचायी शादी सभी को किया हैरान

अल्मोडा नगर से लगे सरसों गांव में दो युवकों द्वारा समलैंगिक विवाह करने का मामला सामने आया है। दोनों का दावा है कि उन्होंने छह साल पहले शादी कर ली है और तब से वह साथ ही रहते हैं। इसमें एक युवक ने ऑपरेशन के जरिये सेक्स बदलकर लड़की बनने की ठान ली है। इसके लिए वह डॉक्टरों के भी...

देहरादून से ही सीएम रखेंगे सारे प्रदेश पर नज़र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार के काम काज में पारदर्शिता औऱ जवाबेही लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिये देहरादून से तमाम अधिकारियों और जिले में काम काज की माॅनिटरिंग की जायेगी। इस कवायद के लिये डैशबोर्ड तैयार किया जा रहा है।डैशबोर्ड से सभी विभागों और जिलों, वर्तमान में चल रह सभी परियोजनाएं, जन कल्याणकारी तथा विकास...

युवाओं को नहीं भा रहे प्रदेश के मेडिकल संस्थान

कॉलेज
सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को भले ही कितने भी सुविधा संपन्न होने के दावे करती हो लेकिन युवाओं की पंसद में जगह नहीं बना पा रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि नीट काउंसिलिंग के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। आलम यह है कि काउंसिलिंग में प्रदेश के कॉलेजों की एमबीबीएस की सीटों पर एक चौथाई भी दाखिले नहीं...