आमिर खान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की
गुजरात और असम सहित देश के कई राज्यों में आई बाढ़ की विपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने मदद की अपील की है। शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में आमिर खान ने कहा कि असम और गुजरात में बाढ़ के जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उनको लेकर वे...
जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
चमोली के जिला कारागार में हत्या के जुर्म में सजा भुगत रहे जनपद के थराली विकास खंड के तुंगेश्वर गांव निवासी एक युवक ने शौचालय के रोशनदान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
जानकारी के अनुसार, तुंगेश्वर गांव निवासी जयवीर राम फरवरी 2017 से पुरसाडी जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था। शनिवार की सांय को...
एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हैं 20 वर्ष से अधिक पुराने विमान
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विमान बेड़े में 20 साल से भी अधिक पुराने विमान शामिल हैं। बावजूद इसके सरकार की नये यात्री विमान खरीदने की कोई योजना नहीं है। नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान नागर विमानन विनियमों के अनुसार एक विमान...
सीएजी ने उठाये ‘आकाश मिसाइल’ के परीक्षण पर सवाल
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने भारतीय वायुसेना की आकाश मिसाइल की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाये हैं। सीएजी के अनुसार इनमें से एक तिहाई मिसाइलें टेस्ट में असफल हो गईं।सदन में रखी गई सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार इन मिसाइलों को 'एस' सेक्टर (उत्तर-पूर्व) में तैनात किया जाना था। यह काम 2013-15 के बीच ही हो...
जल्द आने वाला है उत्तराखंड ”हेरिटेज एक्ट”
145 साल पुराना अल्मोड़ा जेल जहां जवाहरलाल नेहरू ने दो बार जेल की सज़ा काटी, ब्रिटिश काल का नैनीताल स्थित राजभवन ये दोनों ही उत्तराखंड की ऐतिहासिक घरोहर के शिलालेख समान हैं। इसके साथ साथ राज्यभर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक औऱ हेरिटेज को दर्शाने वाली तमाम इमारतों और जगहों को एक नई पहचान मिलने वाली है। इसके लिये राज्य सरकार...
एक माह में आधार न बना तो, मिड-डे मील नहीं
हाल ही में प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में आधार कार्ड को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। फैसले के बाद स्कूलों में मिड डे मील के लिए भी आधार अनिवार्य होगा लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो अभी 5 से 18 साल उम्र के बीच आने वाले तकरीबन 80 प्रतिशत छात्रों के ही आधार बन पाए हैं, जबकि...
एसडीएम ने आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली का किया खुलासा
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने के आरोप में रानीपुर मोड़ स्थित दुकान पर एसडीएम ने छापा मारकर दुकान का सामान सीज कर दिया। दुकान पर ग्राहक बन कर आए, एसडीएम ने जब दुकान मालिक से आधार कार्ड बनाने के पैसे पूछे तो दुकानदार ने उनसे 150 रुपये बनवाई और 100 रुपये प्रिंट के...
अब सीधा जुड़िये अपने मुख्यमंत्री से, सीएम ने की डिजिटल पहल
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड की जनता से सीधे सम्पर्क बनाने के लिए teamtrivendra.in वेबसाईट का विमोचन किया। शनिवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में वेबसाईट को लाॅंच करते हुए उन्होंने कहा कि इस वेबसाईट के माध्यम से जनता से सीधे सम्पर्क बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस वेबसाईट के माध्यम से उत्तराखण्ड निवासी, प्रवासी...
उत्तराखंड को मिला बाघ संरक्षण में पहला स्थान
शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ’ग्लोबल टाइगर डे’ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को देश का पहला संरक्षण आश्वस्त बाघ मानक(CATS-Conservation Assured Tiger Standard) अवार्ड मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी वन विभाग के साथ-साथ प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि बाघों के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किये जाए। बाघो के शिकार...
हरियाणा के युवक ने पंखे से लटकर की आत्महत्या
हरियाणा के एक युवक ने श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक अविवाहित था तथा मां और पिता की भी कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या...



























































