कनाडा में भारतीय संस्कृति का ध्वज फहरा कर लौटे डॉ. पंड्या
डॉ. प्रणव पंड्या अपने दस दिवसीय कनाडा प्रवास से बुधवार देर सायं हरिद्वार लौटे। वे कनाडा के किंगस्टन शहर में आयोजित राष्ट्रीय यूथ कैम्प ‘जागो और जगाओ’ एवं विनिपेग शहर के 108 वेदीय गायत्री दीप महायज्ञ के संचालन के लिए गये थे।
अपने प्रवास की जानकारी में देते हुए डॉ. पंड्या ने बताया कि कनाडा के मूल निवासी एवं एनआरआई...
शुगर मिल टरबाइन से तांबा चोरी, बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग
काशीपुर में बंद पड़ी चीनी मिल में चोरी के लिए घुसे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ में करीब चार घंटे तक गोलियां चली। इससे एक पुलिस कर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं बदमाश टर्बाइन से एक टन से अधिक तांबा लेकर फरार हो गए। काशीपुर चीनी मिल करीब पांच साल से बंद है। मिल में दो टरबाइन...
एसडीएम आफिस की नाक के नीचे बन रहे फर्जी प्रमाण पत्र
किच्छा में एसडीएम कार्यालय की नाक के नीचे एक जन आधार केंद्र में लंबे समय से फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। जन शिकायत के बाद एसडीएम ने छापा मारा तो हकीकत देखकर वह भी दंग रह गए। वहां मौजूद प्रमाण पत्रों को जब्त कर केंद्र संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
जनता को शासन द्वारा जारी...
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान
सडक सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार ने केन्द्रीय विद्यालय सालावाला, के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओँ को वाहन चलाते समय यातायात नियमों...
टपकेश्वर शोभायात्रा डायवर्ट प्लान
टपकेश्वर शोभायात्रा डायवर्ट प्लान
1- शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से झण्डा बाजार के अन्दर पूर्णतः प्रवेश तक पटेलनगर मण्डी की तरफ से सहारनपुर चौक को आने वाले हल्के वाहन भण्डारी बाग से अन्दर ही अन्दर गऊघाट पर निकल कर गन्तव्य मार्ग को प्रिन्स की तरफ जा सकेगें तथा कांवली रोड़ से सहारनपुर की तरफ आने वाला यातायात बल्लीवाला से डायवर्ट कर...
20 मिनट से ज्यादा बिजली कटी तो अधिकारियों को उतरना पड़ेगा सड़कों पर
20 मिनट से अधिक समय तक बिजली शट-डाउन होने की हालत में अधिशासी अभियन्ता के खुद इलाके में हाजिरी लगानी होगी।इसके साथ ही अवर अभियन्ता और सहायक अभियन्ता को भी अधिकांश समय फील्ड में गुजराना होगा, ताकि बिजली समस्याओं और शिकायतों का तुरंत हल निकल सके। उत्तराखण्ड पाॅवर कॅारपोरेशन की समीक्षा करते हुए सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा ने इन फैसलों के बारे...
मुख्य डाकघर में हो रहा आधार कार्ड का शुद्धिकरण
यदि आपके आधार कार्ड में आपका नाम ठीक नहीं है, पता परिवर्तन कराना है अथवा जन्म तिथि ठीक करानी है तो आपको दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सरकार ने मुख्य डाक घर में विशेष प्रबंधन किया है। आधार कार्ड स्वामी को समय निकालना होगा और मुख्य डाकघर पहुंचकर अपना टोकन लेना होगा। इसके बाद शुद्धीकरण किया...
देहरादून में झमाझम बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित
भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने शुक्रवार को जिले के कक्षा एक से बारह तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, जिले में गुरुवार दोपहर बाद से एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से देहरादून तर बतर हो उठा,...
जल्द दूर होगी शिक्षकों की कमीः अजय भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षकों की कमी शीध्र दूर होगी। साथ ही चौखुटिया को शीघ्र ही सेना के हवाई पट्टी की बड़ी सौगात मिलेगी। हवाई पट्टी तैयार हो जाने के बाद विकास के दृष्टि से यहां की दिशा व दशा बदल सकती है। सामरिक एवं पर्यटन के लिहाज से हवाई पट्टी का...
दोस्त बनाकर विदेशी को ठगा
विदेशी नागरिक को दोस्त बनाकर उससे हजारों की नगदी व मोबाइल ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विदेशी ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी नागरिक पाउ, स्पेन के निवासी,...



























































