एक और फिल्म पर सेंसर की कैंची
प्रसून जोशी ने सेंसर बोर्ड का चेयरमैन बनने के बाद जब पहले दिन बोर्ड के दफ्तर में अपना कामकाज संभाला, तो उन्होंने पहली जिस फिल्म की फाइल पर साइन किए, उसमें एक पंजाबी फिल्म को बैन करने का आदेश था। एक फिल्म को बैन करने से अपने कामकाज की शुरुआत करने वाले सेंसर बोर्ड के नए चेयरमैन प्रसून जोशी...
चार जिलों में धारा-144 लागू, दर्जनों लोग हिरासत में
हरियाणा ,पंजाब व कुछ अन्य प्रांतों में राम रहीम के समर्थको द्वारा की जा रही हिंसा को देखते हुए प्रदेश के चार जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पंचकुला गए जेरा सच्चा सौदा समर्थकों की तलाश में भी पुलिस लगी है।
शुक्रवार देर रात और शनिवार...
महिला ने रैन बसेरे में जन्मी बच्ची, अस्पताल ने नहीं दी जगह
डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक गर्भवती को भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन परेशान होकर रैन बसेरे में रुक गए। गर्भवती ने वहीं एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। जब परिजनों ने हंगामा काटा को तो जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया।
शनिवार...
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, एक घायल
ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घंटो शव को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। महिलाओं द्वारा मार्ग जाम किए जाने के कारण भारी पुलिस बल मौके पर तैनात...
राम रहीम केस के चलते ऋषिकेश में फंसे तीर्थयात्री गुरुद्वारा श्री हेमकुंड में डेरा डाले हैं
पंचकूला की आग का असर धीरे धीरे बाकि राज्यों में भी तेजी से पसर रहा है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को कल रोहतक में सजा सुनवाई जाएगी जिसके चलते पंजाब हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी दंगे और आगजनी की घटनाएं बढ़ सकती है। सभी राज्यों ने सतर्कता तो बढ़ा दी है जिसके चलते परिवहन सेवाएं...
देहरादून में चल रहा ‘स्ट्रांग मैन आॅफ एशिया’ चैंमपियनशीप मुकाबला
भारत में पहली बार 'स्ट्रांग मैन आॅफ एशिया' का आयोजन किया गया। आयोजक अर्जुन गुलाटी ने देहरादून में इस विश्व स्तर के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 26 और 27 अगस्त को हैं।
प्रतियोगिता में विश्व के 20 देशों का प्रतिनिधित्व करने 30 खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। इनमें रशिया के वर्ल्ड 'स्ट्रांगेस्ट मेन चैंपियनशिप' विजेता भी...
अनुजा चौहान के उपन्यास पर बनने वाली फिल्म में काम करेंगी सोनम कपूर
पिछले साल नीरजा बनकर बाक्स आफिस पर सफलता पाने वाली सोनम कपूर एक और ऐसी फिल्म में काम करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अनुजा चौहान के उपन्यास जोया फैक्टर पर बनने जा रही फिल्म में सोनम कपूर केंद्रीय भूमिका निभाएंगी।
खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म में काम करने की खबर की पुष्टि करते...
दूसरे सप्ताह में टायलेट की कमाई 124 करोड़
11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'टायलेट एक प्रेमकथा' ने बाक्स आफिस पर दो सप्ताह का सफर पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित इस फिल्म ने इन दो सप्ताह में 124 करोड़ का सफर करके 2017 में रिलीज फिल्मों में बिजनेस के मामले में टाप पोजीशन बना ली है।...
बरेली की बर्फी की पहले सप्ताह में 18 करोड़ की कमाई
अश्विनी अयैर तिवारी के निर्देशन में बनी बरेली की त्रिकोणीय प्रेमकथा 'बरेली की बर्फी' के लिए बाक्स आफिस पर एक सप्ताह का सफर अच्छा रहा। 14 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म पहले ही सप्ताह में अपनी लागत वसूल करने में कामयाब रही और पहले सप्ताह में इसकी कमाई 18 करोड़ से ज्यादा रही। रिलीज के पहले दिन फिल्म...
सेंसर बोर्ड से बिना किसी कांटछांट के पास हुई फिल्म बादशाहो
अगले शुक्रवार (1 सितंबर) को रिलीज होने जा रही मिलन लथूरिया की फिल्म बादशाहो को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। सेंसर से इस फिल्म को यूए सार्टिफिकेट दिया गया है और फिल्म में किसी तरह की कोई कांटछांट नहीं हुई है। पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद ये बालीवुड की...



























































