Page 1626

ससुर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

भाजपा
कोतवाली पुलिस ने ढकरानी क्षेत्र के जसवंतनगर में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में ससुर पर अपने दामाद को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम ढकरानी क्षेत्र के जसवंत नगर...

आठ हजार के लिए की दोस्त की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून जिले के थाना नेहरू कॉलोनी के दुधली जंगल में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बीते 11 सितम्बर को मात्र आठ हजार रुपये के लेन-देन को लेकर उन्होंने दोस्त मो. एजाज अहमद पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तलवार...

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई

मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावनात्मक संदेश लिखकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम ने प्रधानमंत्री की तुलना विश्वकर्मा से की और देश को नई दशा व दिशा देने वाला बताया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में लिखा कि '17 सितम्बर यानी दुनिया के सबसे बड़े दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती। यह कैसा सुखद सुयोग...

अगले यात्रा सीजन में गंगोत्री से गोमुख पैदल जाऐंगे नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भागीरथी के तट पर पित्रों के निमित्त तर्पण भी किए। गंगोत्री के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नौसेना प्रमुख ने कहा कि वह अगले यात्रा सीजन में गंगोत्री से गोमुख तक 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। शनिवार सुबह करीब दस बजे नौसेना प्रमुख हेलीकॉप्टर से हर्षिल...

मौसम में बदलाव,कहीं बारिश तो कहीं छाए रहें बादल

उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली। उत्तरकाशी, पौड़ी व देहरादून में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई। वहीं, अन्य इलाकों में बादल छाए हैं। उत्तरकाशी में ओजरी गांव के निकट पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते युमनोत्री हाईवे अभी भी खोला नहीं जा सका। उत्तरकाशी में ओजरी गांव के निकट पहाड़ी से...

ऋषिकेश के इस आश्रम से है मोदी का पुराना नाता

आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को स्वछता सेवा दिवस के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में सेवा भाव जगाने का काम जिस महापुरुष ने किया वो थे स्वामी दयानन्द सरस्वती।ऋषिकेश शीशमझाडी में स्थित दयानंद आश्रम से  पीएम नरेंद्र मोदी का गहरा नाता रहा है। मोदी 1981 से दयानद आश्रम से जुड़े हुए है ,३ साल...

हसीना का आइटम सांग

22 सितंबर को रिलीज होने जा रही श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना पारकर का आइटम सांग रिलीज किया गया है। ये गाना आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की अभिनेत्री सारा अंजुली पर फिल्माया गया है। उनके साथ परदे पर सिद्धार्थ कपूर नजर आएंगे, जो श्रद्दा के असली भाई हैं और फिल्म में भी उनके भाई के रोल में...

भंसाली की एक और फिल्म में शाहिद कपूर?

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का मामला अजीब होता जा रहा है। एक तरफ उनकी फिल्मों का भविष्य अधर में है, तो दूसरी ओर नई फिल्मो को लेकर रोज कोई न कोई खबर सामने आ जाती है। अब शाहिद कपूर को लेकर खबर मिल रही है कि 'पद्मावती' में पहली बार भंसाली के साथ जुड़े शाहिद कपूर उनकी कंपनी...

पहाड़ी संगीत का उभरता सितारा:पंकज डोभाल

ऐसा अक्सर नहीं होता कि हम किसी 24 साल के लड़के से मिलें जो अपना एमबीए कोर्स के साथ साथ, दिल्ली में किसी एडवरटाईजिंग कंपनी में मीडिया एक्जिक्यूटिव की तरह काम कर रहा हो अौर इसके अलावा यह गढ़वाली और हिंदी दोनों ही में गाता हों । उत्तराखंड में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं और ऐसे ही एक प्रतिभाशाली गायक...

एनआईटी के स्थाई परिसर को देखी जमीन, एमएचआरडी को जाएगी रिपोर्ट

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सुमाड़ी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के स्थाई परिसर के प्रस्तावित निर्माण के लिए 125 हेक्टेयर जमीन का जायजा लिया। टीम के तीनों सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाते हुए चार-पांच स्थानों पर कुछ देर रुककर नक्शे के आधार पर जमीन की वास्तविक स्थिति देखी। मुआयने के बाद...