मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना में सरकार बुजुर्गों को कराएगी नि:शुल्क यात्रा
उत्तराखंड सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बुजुर्गों और वरिष्ठजनों को गंगोत्री, बद्रीनाथ, रीठा-मीठा साहेब एवं नानकमता की निःशुल्क यात्रा करा रही है। इसके अंतर्गत चमोली जनपद से भी बुजुर्गों व वरिष्ठ नागारियों को यह यात्रा करायी जायेगी।
जानकारी देते हुए जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि, 'मेरे बुुजुर्ग, मेरे तीर्थ' योजना के स्थान...
अब निजी कंपनी बनाएगी चीन सीमा तक सड़क
पिथौरागढ़: चीन सीमा तक सड़क निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 27 किलोमीटर सड़क निर्माण का दायित्व सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से वापस लेकर निजी कंपनी एबीसीआइ को सौंप दिया है। कंपनी को दो वर्ष के भीतर सड़क तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है।
उत्तराखंड से लगी चीन सीमा तक 66 किमी लंबी सड़क...
ग्रामीणों को सिंचाई के लिए बारी-बारी मिलेगा पानी
ऋषिकेश। सिंचाई विभाग ने भोगपुर-जाखन नहर में लगातार कम हो रहे जल स्तर के कारण हो रही परेशानी का हल तलाश लिया है। विभाग अब ग्रामीणों को सिंचाई के लिए बारी-बारी पानी देगा।
भोगपुर में आयोजित सिंचाई विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कास्तकारों की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि डांडी झिलवाला व रानी पोखरी में धान की फसलों को समय...
प्रतिबंधित 24 किलो नागफनी कवक के साथ दो गिरफ्तार
कोतवाली उत्तरकाशी के तहत डुंडा चौकी पुलिस ने 24 किलो नागफनी कवक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार देर शाम डुंडा पुलिस चौकी पुलिस ने दो लोगों को 24 किलोग्राम नागफनी कवक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम दिल विक्रम सिंह निवासी...
30 सितंबर से मान्य नही रहेगी इन बैंको की चेकबुक
क्या आप स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के किसी सब्सिडरी बैंक के खाता धारक हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिये जरूरी है। आपको जल्द से जल्द नये आईएफएस कोड वाली चेकबुक आपने लिये जारी करानी होंगी। क्योंकि आने वाले दिनों में पुुराने कोड वाली चेक बुक मान्य नहीं होंगी। स्टेट बैंक ने अपने जिन सब्सीडरी बैंको पर ये...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुल पर लगा बोर्ड तोड़ा, रखा नया नाम
रुड़की में नवनिर्मित पुल पर कल लगाया गया बोर्ड गुरुवार को एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया। चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटाए जाने एवं पुल का नामकरण के विरोध में आज एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्मित पुल पर धरना प्रदर्शन किया और नगर विधायक व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वक्ताओं ने इस दौरान चन्द्रशेखर आजाद...
राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 सितम्बर को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे और चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुचेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है।
भेल स्थित स्टेडियम पर दोपहर 3.30 बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरेगा। दौरे को लेकर एयरफोर्स...
बीआरओ के साथ काम कर रहे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट
गोपेश्वर, बदरीनाथ हाईवे जो रुद्रप्रयाग से लेकर चमोली जिले के हेलंग तक बीआरओ से हटाकर एनएच को दिए जाने की प्रक्रिया चल रही हैै। उससे इस मार्ग पर बीआरओ के साथ काम कर रहे स्थानीय मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस संबंध में स्थानीय मजदूरों ने जिलाधिकारी के माध्यम से गढ़वाल सांसद को एक...
सीएम की घोषणा के बावजूद नहीं बनी सड़क
उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी ब्लॉक के गमदिड़ गांव के ग्रामीणों द्वारा प्रस्तावित मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरt कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देते हुआ कहा कि लोनिवि निर्माण कार्य में देरी कर रहा है, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा और सर्वे...
त्रिकोण शक्तिपीठ का प्रमुख स्थल हरिद्वार: त्रिवेणी दास
उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में त्रिकोण शक्तिपीठ के बाद हरिद्वार त्रिकोण शक्तिपीठ का प्रमुख स्थल है। विंध्याचल में जहां मां विंध्यवासिनी व महाकाली मंदिर तथा मां सरस्वती मंदिर मिलकर त्रिकोण का आकार बनाते हैं, वहीं हरिद्वार में मायापुरी की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी, चण्ड-मुण्ड का वध कर नील पर्वत पर विराजमान होने वाली मां चण्डीदेवी तथा विल्व पर्वत...


























































