पिता-पुत्र को मार-पीटकर 50 हजार छीने
रंजिश के चलते पिता-पुत्र को उन्हीं के घर में लाठी-डंडे से मार-पीटकर पड़ोसी 50 हजार रुपये छीन लिए गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना पथरी, हरिद्वार के गांव बुढ़ेडी में मुर्सरत का मकान है। आरोप है कि रंजिश के चलते पड़ोसी गांव मुस्तफागांव निवासी इमरान परिजनों संग लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचा। मुर्सरत और उसके पिता मुनफेद...
स्कूल में बच्चे की मौत, स्कूल प्रशासन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
नगर के एक प्राइवेट स्कूल के 17 वर्षीय छात्र की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मनेरा स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान के कक्षा 12 वीं के छात्र आयुष बिष्ट पुत्र राकेश बिष्ट का स्कूल में अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से दुखी...
लंबे अरसे के बाद भूले रास्तों पर पहुंचे सैलानी
रोमांच के शौकीनों के लिए विश्व पर्यटन दिवस खास रहा। पहली बार 25 पर्यटकों ने उत्तरकाशी जिले (उत्तराखंड) में समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक गर्तांगली की सैर की। जिस गर्तांगली से एक दौर में भारत-तिब्बत के बीच व्यापार चलता था, उसी गर्तांगली की कुछ सीढि़यों पर चढ़कर पर्यटकों...
ऐतिहासिक गौचर मेले को दिया जाएगा भव्य रूप
चमोली। चमोली जनपद के गौचर में आयोजित ऐेतिहासिक, राज्य स्तरीय, सात दिवसीय, 67वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार गौचर मेले को भव्य रूप दिया जाएगा जिसके लिए सभी से अपेक्षित सहयोग की अपील की गई है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा मुन्नी देवी शाह ने कहा कि मेला किसी भी...
पूर्व सैनिकों ने संभाला युवाओं को प्रशिक्षण देने का जिम्मा
गोपेश्वर। चमोली जनपद के पीपलकोटी में सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए शरीरिक नापजोख व शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 62 युवाओं को प्रशिक्षण देने का जिम्मा पूर्व पीपलकोटी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने संभाल ली है। गुरुवार को विधिवत रूप से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ अटलरी रेजिमेंट के मेजर नागेश व जिला...
हिमालय पुत्र करेंगे हरियाली से हिमालय की रक्षा
ऋषिकेश। उत्तराखण्ड राज्य में दो लाख पौधों के रोपण के लिए जीवा, गंगा एक्शन परिवार, आरबी और संकल्प तरु फाउंडेशन के बीच एक करार हुआ। इस पौधरोपण अभियान में परमार्थ निकेतन की अहम भूमिका होगी। संकल्प तरु फाउंडेशन ने भी उत्तराखंड एवं देश के अन्य भागों में पौधारोपण के क्षेत्र मे काफी कार्य किया है और संस्था के पास...
बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत का उपजिलाधिकारी ने किया स्वागत
रुद्रपुर। कुवैत बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2017 में उत्तराखण्ड के रुद्रपुर निवासी जेसीज पब्लिक स्कूल के बैडमिंटन कोच प्रशांत मेहता ने कांस्य पदक अर्जित किया। कुवैत से वापस लौटे प्रशांत मेहता की इस जीत पर उप जिलाधिकारी रोहित मीणा ने गुरुवार को उनका उत्साहवर्धन करते हुये माल्यार्पण व बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। बैडमिंटन चैम्पियनशिप बीते 20 सितम्बर से 23 सितम्बर...
सड़क हादसे में एक युवती की मौत
देहरादून। थाना नेहरु कॉलोनी बाईपास रोड सूर्या हॉस्पिटल के सामने एक बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की की मौत हो गई।
गुरुवार को एक सिटी बस (यूके 07 एक-1828) ने एक स्कूटी (यूके 07 बीसी 8529) को बाईपास रोड सूर्या हॉस्पिटल के सामने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की सुमन...
तीर्थ नगरी में नवरात्रों की धूम
उत्तराखंड माँ गोरी का मायका और ससुराल दोनों है यहाँ नव रात्रों की पूजा विशेष महत्त्व है, आज अष्टमी के दिन माँ दुर्गा के गोरी रूप की पूजा होती है। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में अष्टमी को घर-घर में कन्याओ को गोरी रूप में पूज कर जिमाया जाता है।हरियाली काट कर नवरात्रों वर्त की समाप्ति की जाती है।
ऋषीकेश में भी हर मंदिर और घरो में कन्याओ को पूजा जा रहा है...
सलमान खान ने लांच किया बिग बास 11
बिग बास के 11वें सीजन की विधिवत लांचिंग सलमान खान के साथ हो गई। सलमान खान इस मौके पर नाचे-झूमे और फिर उन्होंने इस सीजन को लेकर मीडिया से बातचीत की। ये सीजन 1 अक्तूबर से टेलीकास्ट होगा, इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को लेकर अब भी अटकलों और चर्चाओं का बाजार गरम है।
सलमान खान और शो की टीम...



























































