Page 1580

कई घंटे जाम से जूझे लोग, अवैध पार्किंग बनी आफत

रुड़की में शाम को चारों तरफ लगे जाम से लोगों का हाल बेहाल रहा। हाईवे से लेकर नगर की सड़कों तक जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे। नगर में जाम का कारण एडीबी द्वारा तोड़ी गई सड़कें और अवैध पार्किंग है। रुड़की में मलकपुर चुंगी पर देर शाम कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। मलकपुर चुंगी के...

जिलाधिकारी पहुंचे रुड़की तहसील, मचा हड़कंप

रुड़की तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने अपने पुराने अंदाज में तहसील में लगे स्टाम्प और टाइपिस्ट काउंटर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दीपक रावत के निरीक्षण के दौरान स्टाम्प विक्रेताओं में हड़कम्प मच गया और कई स्टाम्प विक्रेता अपने स्थान से भाग गए। हालांकि, जो लोग मिले उनसे जिलाधिकारी ने पूछताछ की और स्टॉम्प विक्रेताओं को मूल्य समेत सभी सूचनाओं...

संतों का हरकी पैड़ी पर सांकेतिक धरना, लापता महंत का पता लगाने की मांग

हरिद्वार, अट्ठारह दिन से लापता बड़ा अखाड़ा उदासीन के कोठारी महंत मोहन दास का सुराग नहीं मिलने से नाराज सन्तों ने हरकी पैड़ी पर सांकेतिक धरना दिया और आगामी गुरुवार से हरकी पैड़ी पर बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी है। इसके लिए सन्तों ने हाथों में गंगा जल लेकर एकजुटता का संकल्प लिया कि जब तक मोहन दास...

राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर जल्द तैनाती होगी: सीएम

देहरादून। राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर जल्द तैनाती होगी। कार्मिक विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिये कि राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों के लिए जल्द आयोग को अधियाचन भेजा जाए। सीएम ने सचिवालय में कार्मिक विभाग की समीक्षा की, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र...

आने वाले समय में झारखंड को मुंबई की तर्ज पर देखा जाने लगेगा : अनुपम खेर

झारखंड सरकार की फिल्म नीति से यहां के कलाकारों और फिल्म निर्देशकों को फायदा मिल रहा है। आने वाले समय में झारखंड को मुंबई की तर्ज पर देखा जाने लगेगा। उक्त बातें झारखण्ड फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (जेफटीएसी) के अध्यक्ष और अभिनेता अनुपम खेर ने कही। अनुपम खेर सूचना भवन में अपनी फिल्म 'रांची डायरीज' के बारे में पत्रकारों को...

जूली 2 की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक

पहलाज निहलानी द्वारा प्रस्तुत निर्माता-निर्देशक दीपक शिवदासानी की फिल्म जूली 2 की रिलीज पर मुंबई हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। ये फिल्म 6 अक्तूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं होगी। कोर्ट का ये फैसला निर्माता एनआर पसीचिया की याचिका की सुनवाई के बाद आया है, जिन्होंने दीपक शिवदासानी के निर्देशन में नेहा...

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 25 घायल

जनपद हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में छेड़छाड़ के बाद उपजा विवाद सोमवार रात दो पक्षों के खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, तलवारें चलीं और फायरिंग भी की गई। इस संघर्ष में 25 लोग घायल हो गए। पथरी सहित आसपास के थानों की पुलिस ने गांवों में डेरा डाल रखा है।...

देहरादून में पकड़ा गया सैक्स रैकेट

मुखबिर खास से सूचना मिलने पर कि ब्रहमपुरी, थाना पटेलनगर में एक मकान के अन्दर सैक्स रैकेट चल रहा है पर वरिष्ठ उप-निरीक्षक पटेलनगर ने ब्रहमपुरी चौक पर सलीना, पत्नी लारेंस, ब्रहमपुरी मकान पर दबिश दी। मकान के अन्दर अलग-अलग कमरों में महिलाओं तथा पुरूषो की आपस में लेन - देन की बात चल रही थी तथा कमरों को खोलकर...

देहरादून को मिली 18 महिला कास्टेबल

पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने 18 महिला रिक्रूट कास्टेबलों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। महिला रिक्रूट आरक्षियों का 11-11-2016 से 9 माह का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ था, परन्तु प्रशिक्षण के दौरान अस्वस्थता की बजह से मेडिकल रेस्ट पर रहने के कारण महिला आरक्षियों की एक माह की प्रशिक्षण अवधि...

ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाॅक के पंया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर जुलूस प्रदर्शन करते हुए अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। जिसे बाद में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। पंया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने...