किडनी कांड: तीन और पैथालॉजी लैबों का पता चला
देहरादून। किडनी कांड में जांच के दौरान पुलिस को तीन पैथालॉजी लैबों मस्तू एण्ड मूर (रोहिणी, दिल्ली), पैथालॉजी लैब गंगोत्री तथा एसआरएल लैब के समबन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है। यहां पर आपरेशन से पूर्व किडनी डोनरों के सिटी स्कैन व अन्य टेस्ट किए जाते थे।
थाना डोईवाला के गंगोत्री चैरीटेबल हास्पिटल में बीते सितम्बर माह में हुई बहुचर्चित किडनी...
राजाजी टाइगर रिजर्व, चीला रेंज में मनाया जा रहा हाथी दिवस
उत्तराखंड में स्थित राजा जी नेशनल पार्क एशियन हाथियों की एक अलग पहचान के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है. यहां की जीव विविधता के चलते यहां बड़ी संख्या में हाथी और टाइगर के साथ साथ वाइल्ड एनिमल की बड़ी संख्या है जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में वन जीव प्रेमी चीला और मोतीचूर रेंज का भ्रमण...
राज्य में बनेंगे और हेलीपैडः सीएम
देहरादून। राज्य में आपदा प्रबंधन और पर्यटन की दृष्टि से नए स्थानों पर हेलीपैड तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग को ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां अभी हेलीपैड नहीं हैं।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई पट्टियों और प्रमुख...
नगर पालिका में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध
नगर पंचायत नंदप्रयाग,गोपेश्वर को उच्चीकृत कर प्रस्तावित नगर पालिका बनाने में आसपास के गांवों को शामिल किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत मंगरोली, रामबोरी, सेम, धनकुंड, ग्राम पंचायत मासौं के ग्रामीण उनके गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने...
बीमार हालात में ऋषिकेश का सरकारी अस्पताल,बिना डॉक्टर कैसे हो इलाज
ऋषिकेश - उत्तराखंड में चार धाम यात्रा यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश के एक मात्र सरकारी अस्पताल के हाल सरकार के तमाम वादों की हकीकत बताने के लिए काफी है। यहाँ काफी लंबे समय से डाक्टर की कमी के चलते मरीजों को काफी दिक्केतें हो रही है,तो वहीँ हॉस्पिटल की व्यवस्था की तरफ भी कोई ध्यान देता नहीं दिख...
सिद्धार्थ की हाॅरर फिल्म हिंदी में
राकेश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान के साथ काम करने वाले साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ एक बार फिर हिंदी दर्शकों के सामने वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'द हाउस नेक्स डोर' है, जो हारर फिल्म है। ये फिल्म तमिल में बनी है, जिसे डब करके साथ में हिंदी में भी...
संजय दत्त के साथ ओमांग कुमार की नई फिल्म कानूनी समस्या में फंसी
'भूमि' के रिलीज होने से पहले ही निर्देशक ओमांग कुमार ने संजय दत्त के साथ एक और नई फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी, जो गुजरात के जामनगर के महाराजा की जिंदगी पर बनाई जाने वाली थी और इस फिल्म के लिए संजय दत्त के गेटअप का पहला लुक भी मीडिया में आ गया था। अब ऐसा लग...
सड़क हादसे में युवक की मौत
दहरादून। मंगलवार रात 9:30 बजे थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली की दूधली के पास एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। जिसमें मोटरसाइकिल युवक घायल हो गया है, जिसे कार सवार व्यक्ति द्वारा ही अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल दून अस्पताल पहुंचा। जहां दौराने उपचार बाइक सवार...
युवक ने की आत्महत्या
देहरादून, रात करीबन 10:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई की दीप नगर क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर युवक की पहचान अजय उर्फ छोटू, पुत्र स्व. नरेश सिंह, दीपनगर के रूप...
दलित महिला से मारपीट पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, सिडकुल पुलिस ने एक दलित महिला से मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस ने मारपीट और जाति सूचक शब्द कहने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रावली महदूद निवासी एक महिला...


























































