Page 1514

तेंदुए ने बनाया अधेड़ को शिकार

अल्मोड़ा, विकासखंड भैसियाछाना के बाड़ेछीना शिल गांव में अपने घर में सो रहे अधेड़ को तेंदुआ उठाकर ले गया। खोजबीन के बाद उनका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गदेरे से बरामद हुआ। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गांव के लोग बाड़ेछीना में रामलीला का मंचन देखने गए...

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव नवम्बर में  

अल्मोड़ा, एससीइआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव दो व तीन नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में होगा। जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों के विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक अपना हुनर प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार राठौर ने बताया कि, "विज्ञान महोत्सव के तहत विज्ञान...

पाईप लाईन फटने से पेयजल आपूर्ती ठप्प

पिथौरागढ़, तापमान में आई गिरावट के कारण एशिया की सबसे ऊंची पंपिंग घाट पेयजल योजना के पाइप लाइन फट गई। इसके चलते पिथौरागढ़ नगर सहित आस-पास के गांवों की एक लाख की आबादी दो दिन से पानी के लिए तरस गई है। ऊपर से एनएच द्वारा डाले जा रहे मलबे के कारण भी पेयजल लाइन को क्षति पहुंची है। पिथौरागढ़...

रेरा तैयार कर रहा वेबसाइट, बिल्डरों के धोखाधड़ी का खेल खत्म

देहरादून। बिल्डरों के पंजीकरण संबंधी खेल को भांपते हुए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने का रास्ता ढूंढ निकाला है। तय किया गया है कि बिल्डरों के प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ऑनलाइन साझा की जाएगी। बिल्डरों के प्रोजेक्ट की जानकारी ऑनलाइन साझा करने के लिए रेरा वेबसाइट तैयार कर रहा है। साइट पर बिल्डरों के...

आने वाले साल से सरकारी स्कूल कि किताबों में होंगे ”उत्तराखंड के दर्शन”

प्राइवेट विद्यालय उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और इतिहास के बारे में छात्रों को ना भी पढ़ा सकें, लेकिन सरकारी स्कूलों  के छात्र 2018-19 के नए शैक्षणिक सत्र से उत्तराखंड के बारे में सीखेंगे। नई तरह की इस पहल में,राज्य सरकार स्कूल में कुछ ऐसा शुरु करने जा रहा जिसमें पहाड़ी राज्य की संस्कृति, लोक, संगीत, परंपराओं, नृत्य, भोजन, भाषा, भूगोल,...

पिछले छः महीने में एमडीडीए में हुए चार ट्रांसफर

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में अब लगातार हो रहे ट्रांसफर एक क्रम बन गए हैं,लेकिन इन ट्रांसफर के कारण दून के नागरिकों ने दावा करते हुए कहा कि यह एजेंसी के कामकाज पर निगेटिव प्रभाव डाल रहा है। पिछले छह महीनों में, एमडीडीए ने वाइस चेयरमैन के पद में चार अधिकारियों का फेरबदल किया हैं। मीनाक्षी सुंदरम, वी...

रणबीर-आलिया की फिल्म भी 3डी में

ranbir alia to shoot in varanasi for brahmastra
हाल ही में संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म को 3 डी फारमेट में भी रिलीज किया जाएगा। जानकारी थी कि देश भर के 1000 सिनेमाघरों में थ्री डी तकनीक मौजूद है, जिसमें फिल्म का थ्री डी वर्शन रिलीज होगा। अब एक और बड़ी फिल्म को लेकर खबर आ रही है...

हाउसफुल 4 की टीम में संजय दत्त भी

हाल ही में साजिद नडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी में हाउसफुल सीरिज की चौथी कड़ी बनाने की घोषणा की गई। घोषणा में बताया गया कि 'हाउसफुल' की पहली और दूसरी कड़ी का निर्देशन करने वाले साजिद खान एक बार फिर इस सीरिज से जुड़ रहे हैं और वही चौथी कड़ी का निर्देशन करेंगे। घोषणा में फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई...

घाट-भेटी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो घायल

गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड घाट के घाट-भेटी मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना चमोली पुलिस के अनुसार, सोमवार की...

कोरियर का पार्सल चोरी करने वाले युवक गिरफ्तार

सोमवार को चौकी बिन्दाल पर मुकदमा वादी विकास कश्यप पुत्र पवन कश्यप निवासी राजीव गांधी कालोनी थाना बसंत विहार ने चौकी हाजा पर सूचना दी की अल्कापुरी बल्लूपुर रोड पर कुरियर देना गया था तभी किसी ने मेरे कुरियर का बैग चोरी कर लिया है का मु0अ0सं0 148/17 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना पतारसी...