Page 1482

लापता युवक की तालाश कर रही पुलिस के सामने हंगमा

रुद्रपुर। दूधिया नगर वार्ड संख्या चार निवासी कमला पत्नी बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अनिल थाना शीशगढ़ (बरेली) के गांव कल्यानपुर निवासी खालिद के यहां क्लीनरी का काम करता था।  खालिद उसके पुत्र को करीब छह माह पूर्व कलकत्ता अपने संग ट्रक में ले गया था। उसके बाद से उसके पुत्र का कहीं...

ईनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

रुद्रपुर- तकरीबन एक साल से अपहरण व हत्या में वांछित चल रहे डेढ़ हजार रुपये के इनामी अभिुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाने में 23 दिसंबर 2016 को संजीव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई मनीष लापता है। विवेचना से यह...

नगदी समेत हजारों की चोरी,पुलिस ने किया मौका मुआयना

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से सत्रह हजार की नगदी समेत हजारों रुपये की चोरी की। घटना की तहरीर ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की बता दें कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की कृष्णा कालोनी निवासी राजीव पुत्र सुरेश चंद्र यहां किराए के मकान में रहकर अपने परिवार का...

मनकोटी बने भारतीय सीनियर बैडमिंटन टीम के मैनेजर

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव मनकोटी भारतीय सीनियर बैडमिंटन टीम के मैनेजर बने, वे भारतीय टीम को चाइना व हॉंग कांग लेकर जायेंगे। चाइना के फुज्होऊ शहर में 14 से 19 नवम्बर तक चाइना ओपन सुपर सीरीज 2017 आयोजित होगा और 21 से 26 नवम्बर 2017 तक कोवलून, हांग कांग में योनेक्स सनराइज हॉंन्ग कॉंग ओपन 2017 आयोजित...

मां के दिल से पूछो उसका दर्द 

रुद्रपुर, झारखंड की राजधानी रांची निवासी तीस वर्षीय रोशन उमराव, पुत्र कलिक उमराव की दो दिन पूर्व हादसे में हुई मौत के बाद यहां पहुंची मृतका की मां का रो रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर मौजूद कंपनी के प्रबंधतंत्र के अधिकारियों ने उसे काफी ढांढस बंधाया और शव को उसके साथ ही झारखंड के लिए एंबुलेंस से रवाना...

अब घोटाले की फाईलों के हस्ताक्षरों की जांच

रुद्रपुर, एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी को जांच के लिए एफएसएल देहरादून भेजे गए काशीपुर और जसपुर तहसील के कुछ दस्तावेज मिल गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दस्तावेज के आधार पर एसआइटी जल्द ही कुछ और तहसील कर्मियों के साथ ही काश्तकारों की भी गिरफ्तारी कर सकती है। एसआईटी की जांच में यह...

दो दिन बाद भी नहीं मिला दीपचंद

उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी तहसील के तहत निर्माणाधीन जसपुर पुराली मोटर मार्ग में हुए भूस्खलन में दबे दीपचंद सिंह राणा को अभी तक निकाला नहीं जा सका है। हालांकि प्रशासन पूरे दल बल के साथ बीते दो दिनों से प्रयास कर रहा है, लेकिन मलबा अधिक होने की वजह से सफलता नहीं मिल पाई है। मंगलवार शाम को 59 वर्षीय...

रुड़की में पेड़ से टकराई बस, एक की मौत 25 घायल

रुड़की। शुक्रवार सुबह रुड़की से भगवानपुर जा रही प्रो-लैब कंपनी की एक बस जिसमें लगभग 50 से 55 महिला कर्मचारी सवार थीं, वह किशनपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कुल 25 महिलाएं घायल हुई हैं। जिसमे से दो की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है, उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो...

टाइगर जिंदा है के साथ रिलीज होगी ये फिल्म

क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को टक्कर देने के लिए एक फिल्म सामने आ गई है, जो 22 दिसंबर को ही रिलीज होगी, ये कोई हिंदी फिल्म नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, 'टाइगर जिंदा है' के सामने 22 दिसंबर को...

तुम्हारी सुलू में आयुष्मान खुराना की झलक

रिलीज के लिए तैयार हो चुकी विद्या बालन की नई फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में आयुष्मान खुराना मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। उनके रोल के बारे में अभी बताया नहीं गया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वे फिल्म में वे अपना ही रोल करेंगे, यानी परदे पर वे आयुष्मान के तौर पर ही होंगे। फिल्म...