पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
हरिद्वार। उत्तराखंड की पहाड़ियां पर बर्फबारी होने का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में पारा गिरने से ठंड का एहसास हुआ और लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए।
बता दें कि प्रदेश के बद्रीनाथ, केदारनाथ व अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों खासकर तीर्थनगरी हरिद्वार में ठंड का...
ट्रेन आने पर फाटकों और स्टेशन पर हों विशेष इंतजाम
किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू व युवा व्यापार मंडलाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किच्छा रेलवे स्टेशन के आस पास लगभग छह किमी के दायरे मे आचनक ही रेल गाड़ी आने से आए दिन हादसे होते रहते हैं, हादसों में प्रतिमाह चार से पांच...
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले सजने लगा मंदिर
गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को बंद होने हैं। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। मंदिर को फूलों से सजाने की तैयारियों में मंदिर समिति लग गई है।
यह एक भी एक अद्भुत संयोग है एक ओर मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। दूसरी ओर पूरी बद्रीपुरी सफेद बर्फ से ढकी...
मंत्री मदन कौशिक की राजनीति में फिट नहीं बैठ रहे मेयर
हरिद्वार। हरिद्वार मेयर मनोज गर्ग के राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग के बीच आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे मेयर मनोज गर्ग के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाने वाले मदन के ताजा राजनितिक आंकड़ों में मनोज गर्ग का कद घटता हुआ नजर आ रहा है।
मामले की सुगबुगहाट हाल...
उत्तराखंड में हल्की बारिश, चोटियों पर बर्फबारी
गोपेश्वर। बद्रीनाथ के कपाट बंद होने से एक दिन पूर्व जमकर बर्फबारी हुई। सुबह रुड़की, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के रुद्रपुर में हल्की बारिश हुई। इससे मैदानी क्षेत्रों में भी पारा लुढ़कने लगा है।
शुक्रवार रात से शुरू बर्फबारी शनिवार की सुबह भी जारी रही। बद्रीनाथ में शुक्रवार देर शाम मौसम ने तेजी से करवट ली और रात्रि में...
युवक गिरफ्तार, 22 बोतल अवैध शराब बरामद
गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड घाट पुलिस चौकी की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा ब्रांड की 22 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
पुलिस चौकी प्रभारी घाट विनोद कुमार गोला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वाहनों की जांच अभियान के तहत भेटी पुल के पास एक युवक को रोककर जांच-पड़ताल...
जंगली भालू के हमले से एक महिला घायल
गोपेश्वर। चमोली जिले के निजमूला घाटी की बिरही गांव की एक महिला को जंगल में भालू ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है। महिला को 108 सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
बिरही गांव की देवकी देवी शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे के आसपास जंगल में घास काट रही थी...
एजुकेशन सिस्टम का दबाव या कुछ और थी सुसाईड की वजह
काशीपुर। मां मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हूं, मुझे माफ कर दिजिए ,सोरी, मेरी मौत का मै ही जिम्मेदार हूं... बस चन्द शब्द ही लिख पाया अपनी मां के लिये आई.आई.एम के प्रथम सत्र में पढने वाला यश बसन्ती भाई ठक्कर और फिर मौत को गले लगाते हुए पंखे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त...
उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित, फिर लड़कियों ने मारी बाजी
रुद्रपुर। दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा गौरी प्रथम, जसपुर का हर्षवर्धन द्वितीय स्थान पर।बाहरवीं में पौड़ी गढ़वाल से प्रथम स्थान, जसपुर का आकाशदीप वत्सल द्वितीय स्थान पर
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आज हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी कर दिया।
इस बार दसवीं...
कानून के कसते शिकंजे से बढ़ी डीपी की मुश्किलें
रुद्रपुर। पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय व सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने डीपी सिंह के सरकारी आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। हालांकि डीपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में फिर से एसएलपी दाखिल कर रखी है, जिस पर सुनवाई अभी होनी बाकी है। कुर्की नोटिस...


























































