Page 1459

पुलिस लाइन में दंगाइयों ने धावा बोल दिया

रुद्रपुर, रविवार को पुलिस लाइन में दंगाइयों ने धावा बोल दिया। दंगाइयों से निपटने के लिए एसपी सिटी ने तीन थानों की फोर्स बुलाई, मगर पुलिस फोर्स देर से पहुंची, जिससे स्थिति विस्फोटक हो गई। पुलिस को आंसू गैस, पानी का छिड़काव करना पड़ा। फिर भी दंगाई नियंत्रण में नहीं आए तो लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस लाइन में...

शासन के निर्देश पर 16 करोड़ के घोटाले की जांच कर रही एसआईटी

रुद्रपुर, 16 करोड़ रुपये के टीडीसी गेहूं बीज घोटाले की जांच के लिए एसआईटी की टीमें यूपी और बिहार को रवाना होंगी। यह टीमें वहां स्टाक का सत्यापन करेंगी। एसपी सिटी व एसआईटी के प्रभारी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि टीडीसी गेहूं बीज घोटाले की जांच अंतिम चरण में है। एसपी सिटी श्री पिंचा ने बताया कि टीडीसी गेहूं बीज...

दून में कविताओं और लेखों के बीच स्पीकआउट ने किया ओपन माइक सेशन

रविवार को 'स्पीकआउट' ने देहरादून में अपना पहला माईक सेशन और बुक लॉंच कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम देहरादून के क्राॅस बार, जाखन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को स्पीकआउट के ओनर और पब्लिशर जिया कुरैशी ने लीड किया। कार्यक्रम में ओपन माइक...

नेशनल रिकॉर्ड के साथ नितेन्द्र ने जीती हाफ मैराथन

उत्तराखंड के नितेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली हाफ मैराथन में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले हाफ मैराथन का रिकॉर्ड राजस्थान के दीपचंद के नाम था। मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले नितेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को हाफ मैराथन में एक नया इतिहास रच दिया। नई दिल्ली में रविवार को एयरटेल वर्ल्ड...

भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त,बर्फवारी के बीच कपाट वेद मंत्रों के साथ हुए बंद

बदरीनाथ
(गोपेश्वर) भारी बर्फवारी के बीच रविवार को भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होने से पूर्व भगवान की एक झलक देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त उमड पड़े भारत ही नहीं दुनिया के अलग-अलग कोनों से देशी विदेशी भक्त भी बदरीनाथ पहुंचे थे। भगवान बदरी विशाल की...

अपनी मेहनत और लगन से अंकित ने बनाया बाइकिंग में नया रिकॉर्ड

टीम ऐवोलूय्शन ने अपनी स्टंट बाइकिंग के जरिये काफी नाम कमा लिया है। इस ग्रुप ने कई रिकाॅर्ड अपने नाम किये हैं, और अब इन्होंने एक और रिकाॅर्ड पर जीत हासिल कर ली है। टीम के सबसे युवा सदस्य देहरादून के अंकित भास्कर बहुत पहले से ही आॅटो गियर स्कूटर पर सबसे ज्यादा गोल चक्कर मारने के रिकाॅर्ड पर अपनी...

व्यापारी के हत्यारों का अबतक पता नहीं लगा पाई पुलिस

सिड़कुल क्षेत्र में दुकान पर बैठे व्यापारी को गोली मारने वाले बाइक सवार बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। घायल व्यापारी भी घटना की वजह को कुछ नहीं बता पा रहा है। वह अपनी किसी से दुश्मनी या विवाद न होने की बात कह रहा है। निजी अस्पताल से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया...

चीला में डूबे छात्र की तलाश जारी

चीला पिंकनिक के दौरान नहर में डूबे छात्र कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने नहर का जल स्तर कम कराते हुए गोताखोर टीम के साथ छात्र की तलाश में जुटी है। बताते चलें कि कनखल,डीएवी कक्षा 10, के दो छात्र शिवम कटियार और शुभ बटाला स्कूल मिस कर पिंकनिक मनाने के लिए स्कूटी से चीला गये थे। जहां पर स्नान...

मुख्य मार्ग के यातायात को सुचारू करने में जुटी पुलिस

हरिद्वार,  चन्द्राचार्य चैक मार्ग की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने क लिए यातायात पुलिसकर्मी लगातार भरसक प्रयास कर रहे हैं | आये दिन चन्द्राचार्य चैक रानीपुर मार्ग, भगत सिंह चैक सिटी हाॅस्पिटल मार्ग पर जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी नित्त नये यातायात प्लान लागू कर जाम से राहत दिलाने के प्रयास किये जा रहे...

मिजिल्स-रूबैला टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

रूद्रपुर,  जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के शत-प्रतिशत बच्चो को टीकाकरण से लगाया जाए। इस कार्य मे कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने मिजिल्स-रूबैला वैक्सिन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिले में 30 अक्टूबर से अभियान चलाकर मिजिल्स-रूबैला के टीके 09 माह से 15 वर्ष तक...