सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
हरिद्वार, श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम गाजी वाली के निकट बस व बाइक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, दोपहर हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही बस ने बाइक को...
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
रुद्रपुर, एक अज्ञात वाहन ने मजदूर को टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शकील अहमद (50) किच्छा निवासी के रूप में हुई है। शकील अहमद दिनेशपुर...
एलपीजी की कालाबजारी करने के मामले में एक गिरफ्तार
हल्द्वानी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्त मामले में विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर बनभूलपुरा से 27 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। मामले में इंद्रानगर निवासी अमन गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
शहर में गैस की कालाबाजारी पर रोक नहीं लग रही है। विभाग को लगातार घरेलू गैस के व्यवसायिक इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही हैं। इसी कड़ी...
विश्व संवाद केन्द्र में घुसा बिज्जू
शहर के राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केन्द्र में बिज्जू (जंगली जानवर) के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने असका बिज्जू पकड़ लिया और उसे मालसी के जंगल में छोड़ दिया।
विश्व संवाद केन्द्र प्रमुख सतेन्द्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनके कमरे में एक बिज्जू घुस आया। वह सीधे कुर्सी...
कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या
द्वाराहाट, दूनागिरि क्षेत्र के रतखाल में सोमवार रात्रि एक अधेड़ पर उसके साथी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर से 21 किमी दूर रतखाल गांव में सोमवार रात्रि हीरा सिंह (53) पुत्र कुशाल सिंह को साथ के...
दून मेट्रो रेल परियोजना पकड़ेगी नए साल से रफ्तार!
(देहरादून) उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित दून मेट्रो रेल परियोजना नए साल से रफ्तार पकड़े इसके लिए कवायद तेज हो गई है। जनवरी 2018 में परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को कैबिनेट में रखा जाए इस बात पर भी विचार किया जा रहा हैं। इसके अलावा मेट्रो परियोजना को लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एलआरटीएस) पर विकसित किया जा रहा है,...
विधायक ने पीएमजेएसवाई के अभियंताओं की कार्य प्रणाली पर उठाये सवाल
(उत्तरकाशी) यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने पीएमजेएसवाई के अधिकारियों की काम करने की प्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का काम में रुचि नहीं है। यही कारण है दर्जनों सड़के आज भी बगैर फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बड़कोट और चिन्यालीसौड़ नगर पालिका को जल्द ही पंपिंग पेयजल योजनाएं चलाने...
राज्य के सहकारिता सिस्टम को ऑनलाइन करने की कवायद
(देहरादून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की पहल के बाद अब उत्तराखंड का सहकारिता विभाग ने भी ऑनलाइन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पहले चरण में सहकारी बैंक व फाइनेंस सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा, इसके बाद सरकार पूरे सहकारिता सिस्टम को ऑनलाइन करेगी।
सोमवार को उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय पर आयोजित 64वें सहकारिता सप्ताह के...
अर्किटेक्ट प्लानर को लोक सूचनाधिकारी बनाए जाने पर सूचना आयोग ने जताई नाराजगी
(देहरादून) सूचना आयोग ने सिडकुल (आइटी पार्क) में आर्किटेक्ट प्लानर को लोक सूचनाधिकारी (पीआइओ) बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने सिडकुल के प्रबंधन निदेशक को निर्देश दिए कि वह महाप्रबंधक (जीएम) को लोक सूचनाधिकारी बनाने की कार्रवाई अमल में लाएं। ताकि सूचना देने में अनावश्यक विलंब न हो।
टीएचडीसी कॉलोनी देहरादून निवासी महेश सैनी ने सिडकुल से...
देहरादून में सामने आये रोड रेज का मामला, जेडएसआई प्रमुख पर रॉड से हमले का प्रयास
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआइ) की क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. अर्चना बहुगुणा पर कुछ युवकों ने रॉड से हमले का प्रयास किया। इसके साथ ही उनके साथ अभद्रता भी की गई। डॉ. बहुगुणा की कार से आरोपियों की कार को हल्की टक्कर लगने पर ही कार सवार युवक भड़क उठे और उन पर रॉड तान दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेडएसआइ की...

























































