घोटालों के कालेज में पुस्तकों का भी घोटाला
राधेहरि राजकीय महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी में पुस्तकों की खरीद में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने लाइब्रेरी में हंगामा काटा। उन्होंने कार्यकारी प्राचार्या का घेराव कर आरोप लगाया कि पुस्तकें बगैर किसी टेंडर के निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खुले बाजार से क्रय की गई हैं। इतना ही नही, पुस्तकों की संख्या भी कई...
मछली पालन से सुधरेगी किसानों की आर्थिकी
देहरादून। मत्स्य विभाग एवं मत्स्य पालकों को विश्व मात्स्यिकी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए मछली पालन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि मछली पालन को मार्केटिंग की समस्या नहीं होती और ना ही मूल्य की शिकायत होती है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र...
राज्य का अपना डाटा सेंटर मार्च तक होगा स्थापित
देहरादून। उत्तराखंड डिजिटल इंडिया के नौ स्तम्भों को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्च, 2018 तक राज्य का अपना डाटा सेंटर भी स्थापित हो जाएगा। 450 ट्रेटाबाइट के इस डाटा सेंटर के जरिए हाइपर कनवर्जेंट इंफ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) बनेगा।
डिजिटल इंडिया के नौ स्तम्भों में ब्रॉडबैंड हाइवेज, यूनिवर्सल एक्सेस टू मोबाइल कनेक्टिविटी, पब्लिक इंटरनेट एक्सेस...
सैंपल लेकर जांच कराना ‘भूल’ गया खाद्य सुरक्षा विभाग
(देहरादून) किसी भी जांच का असर तब नजर आता है जब उसके परिणाम तुरंत मिल जाएं। खाद्य सुरक्षा का कामकाज इसके ठीक उलट चलता है। रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए त्योहारी सीजन में दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग तो तेज कर ली जाती है, मगर उसके परिणाम को लेकर सरकारी तंत्र सुस्त पड़ जाता है। जिन खाद्य...
‘48वें आईएफएफआई’ का शाहरुख ने किया उद्घाटन
गोवा में शुरू हुए 48वें ‘अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2017’ का उद्घाटन बालीवुड स्टार शाहरुख खान ने और कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राव और राधिका आप्टे ने किया ।
महोत्सव की शुरुआत ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड दा क्लाउड’ से हुआ। ‘बियॉन्ड दा क्लाउड’ मुंबई पृष्ठ भूमि पर बनी फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार शाहिद कपूर के छोटे...
हाथी की मौत मामले में दो निलंबित
रामनगर- रामनगर के आमपोखरा रेंज में हाथी की मौत के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बीते 28 अक्टूबर को आमपोखरा रेंज में दो हाथी दांत के साथ वन गूजर कासम को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी कासम द्वारा हाथी को चोरी छिपे दबाकर दांत निकालने की बात...
गेहूं बीज घोटाले की जांच को टीम बिहार और यूपी रवाना
रुद्रपुर-16 करोड़ रुपये के टीडीसी गेहूं बीज घोटाले की जांच के लिए एसआईटी की टीमें यूपी और बिहार को रवाना होंगी। यह टीमें वहां स्टाक का सत्यापन करेंगी। एसपी सिटी व एसआईटी के प्रभारी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि टीडीसी गेहूं बीज घोटाले की जांच अंतिम चरण में है।
एसपी सिटी श्री पिंचा ने बताया कि टीडीसी गेहूं बीज घोटाले...
शिविर में 178 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ
बागेश्वर, कपकोट बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्या के निदान के लिए सोमवार को शिविर आयोजित किया, जिसमे क्षेत्र के 178 लोगों ने लाभ उठाया।
उप खंड अधिकारी एसएस भंडारी ने बताया कि लोगों की समस्याओं के निदान को शिविर लगाया गया है, शिविर का लाभ उपभोक्ताओं ने जमकर उठाया। क्षेत्र के तमाम गांवों से आए लोगों ने शिविर में...
दो बजे रवाना होगी देहरादून काठगोदाम
देहरादून, कोहरे और निर्माण कार्य के चलते लंबी दूरी से देहरादून आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब पर पहुंची।
देहरादून लिंक एक्सप्रेस लेट होने के कारण देहरादून काठगोदाम इसके समय में बदलाव किया गया है, 22:55 पर खुलती है, लेकिन अब तीन घंटे देरी यानी 20 नवम्बर को दो बजे रवाना होगी। स्टेशन उपाधीक्षक सिताराम का...
शिविर में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं
डीएम एसए मुरूगेशन ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रथम जन शिकायत निवारण शिविर में जनता की समस्याएं सुनी। शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 55 शिकायते एवं समस्या दर्ज की गई।
डीएम ने मौकी पर उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को निस्तारित करने की निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए कि आम जनता से जुड़ी...


























































