Page 1419

देश का नाम रोशन करेंगे आर्यन और कमलेश

हल्द्वानी। आर्यन और कमलेश ने अपने खेल कौशल से उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। 2018 में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए चयनित होने पर सीएम रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए हल्द्वानी के आर्यन जुयाल एवं बागेश्वर के कमलेश नगरकोटि को ढेरों बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल हुए आर्यन जुयाल का...

गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाएगी जर्मन संस्था

देहरादून। उत्तराखंड में गंगा नदी की स्वच्छता, चिकित्सा व कौशल विकास में तकनीकि और आर्थिक सहयोग देने के मकसद से जर्मनी की संस्था जीआईजेड (जर्मन एजेंसी फाॅर इंटरनेशनल टेक्निकल को-आॅपरेशन) आगे आई है। इसी क्रम में जर्मन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी मिशन चीफ डाॅ जेस्पर वेक के नेतृत्व में सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात...

तीर्थनगरी में बिक रही हैं प्रतिबंधित वस्तुएं

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में सिर्फ शराब ही प्रतिबंधित नहीं है। बल्कि धर्मनगरी की धार्मिक अस्मिता को देखते हुए मांस एवं अंडो की बिक्री पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। यह दीगर बात है यहां सुलभ यह सभी आसानी से हो जाते हैं। शहर में मांस की दुकानें नगर पालिका क्षेत्र से...

डीएम ने ली आॅल वेदर रोड की प्रगति समीक्षा बैठक

गोपेश्वर, जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आॅल वेदर रोड़ से जुडे कार्य एवं प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने आॅल वेदर रोड के तहत कमेडा से नंदप्रयाग, चमोली, हेलंग माणा तक एनएच, बीआरओ एवं तहसील प्रशासन ने अभी तक संपन्न किये गये कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आॅल वेदर सड़क के 3ए व 3डी...

सेलाकुई में कंपनियों के भारी वाहनों के आवागमन से जाम

विकासनगर, हरबर्टपुर-देहरादून हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में कंपनियों के भारी वाहनों के आवागमन से दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजयुमो ने सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर सुबह छह से लेकर रात के नौ बजे तक औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर कंपनियों के भारी...

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची लापता

हरिद्वार, घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची मेला अस्पताल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने रात भर बच्ची की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हरिद्वार कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी है, पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली...

कुणाल वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक, जीता स्वार्ड आफ ऑनर

उत्तराखंड की एक और विभूति ने अपना लोहा राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया है। यह विभूति फ्लाईट अफसर कुणाल वर्मा हैं, कुणाल वर्मा देहरादून के खुड़बुड़ा निवासी हैं और उन्होंने वायु सेवा तकनीकी कॉलेज जालहल्ली बेंगलूरू की शानदार पासिंग आउट परेड के उपरांत स्थायी व शार्ट-सर्विस कमीशन वैमानिकी अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम पूर्ण किया तथा स्वॉड आफ ऑनर प्राप्त किया। स्वॉड आफ ऑनर...

कदमों तले दुनिया लेकर चलें एवरेस्ट पर फतह करने

उत्तराखंड राज्य के लिए एक अच्छी खबर है, प्रदेश के दो युवाओं ने जोकि टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन, उत्तरकाशी से जुङे है उन्हें एवरेस्ट के 7 सदस्यों की टीम का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका मिला है। संदीप टोलिया और पुनम राणा जो नाल्ङ गांव उत्तरकाशी की हैं और संदीप जो नाकुरी गांव के है इन दोनों के लिए...

लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में शशि कपूर का निधन

अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया है। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती थे। पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और वेट्रन एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शशि...

मेरे और टाइगर के रिश्ते से किसी को कोई परेशानी नहीं: दिशा पटानी

बागी-2 के निर्माताओं ने दिशा पटानी और टाइगर श्राफ के साथ में मीडिया के सामने आने पर नारजगी जाहिर की है। इस पर दिशा पटानी से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, "एसा कुछ नहीं है, मेरे और टाइगर के रिश्ते से किसी को कोई परेशानी नहीं है। अगर हम दोनों साथ में घूमते हैं तो इस...