चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गोपेश्वर, चमोली जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस लाईन तक प्रभात फेरी निकाली। सभी सरकारी, अद्र्व सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वजारोहण कर कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देश के संविधान...
जम्मू के दूरदराज क्षेत्रों से भारत भ्रमण पर निकला छात्रों का समूह राजनाथ से मिला
नई दिल्ली, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र के 40 स्कूली छात्रों (20 लड़के व 20 लड़कियां) का एक समूह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला। श्री राजनाथ ने छात्रों से कहा कि बांटने वाली ताकतों को हमें अपनी राष्ट्रीय एकता की सोच पर हावी नहीं होने देना है।
जम्मू के दूर दराज...
मैड द्वारा आयोजित ‘रिस्पना रिटर्न’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में सामाजिक संस्था मैड द्वारा आयोजित 'रिस्पना रिटर्न' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, "सरकार ने रिस्पना को पुनर्जीवित करने का जो लक्ष्य रखा है उसमें सबका सहयोग जरूरी है। किसी भी बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहयोग सबसे जरूरी है। इस...
सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण किया, अब चलाती हैं ‘ह्यूमैनिटी मल्टीस्पेशियलिटी’ अस्पताल
कोलकाता, पद्मश्री सम्मानों की तालिका में बंगाल की पांच विभूतियों को शामिल किया गया है। इनमें विजय किचलू (संगीत), कृष्णबिहारी मिश्र (शिक्षा-साहित्य), अमिताभ राय (इंजीनियर), सुधांशु विश्वास (समाजसेवक) तथा सुहासिनी मिस्त्री (समाजसेविका) शामिल हैं।
सुहासिनी मिस्त्री (समाज सेविका)- 75 वर्षीय सुहासिनी मिस्त्री को उनके सेवामूलक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने पति के असमय मृत्यु के बाद सब्जी...
चन्द्र ग्रहण 31 को, इन राशियों के जातकों के लिए होगा कष्टकारी
हरिद्वार। वर्ष 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण आगामी 31 जनवरी को होगा। इस बार भी चन्द्र ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अलग-अलग होगा। करीब पौने तीन घंटे तक चलने वाले इस ग्रहण में कई संयोग इस बार पड़ रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. डा. मणीराम त्रिपाठी के अनुसार चन्द्र ग्रहण 31 जनवरी को सांयकाल 5 बजकर 18 मिनट व 27 सेेकेण्ड...
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचे सिलिक
जोहान्सबर्ग, क्रोएशिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। छठीं वरीय सिलिक ने गुरूवार को ब्रिटेन के काइल एडमंड को सीधे सेटों में मात दी।
सिलिक ने सेमीफाइनल मुकाबले में एडमंड को -2, 7-6 (7-4), 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ सिलिक ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले...
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची वोज़्निएकी
मेलबर्न, डेनमार्क की केरोलाईन वोज़्निएकी ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। वोज़्निएकी ने गुरूवार को सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम की इलिस मर्टेंस को मात दी।
दूसरी वरीय वोज़्निएकी ने विश्व के 37वें नंबर की मर्टेंस को 6-3 7-6 (7-2) से मात दी। खिताबी मुकाबले में अभ उनका सामना शीर्ष वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप...
बाघों की बढी संख्या वन्य जीव प्रेमियों के लिए शुभ संकेत
रामनगर, बाघों की सुरक्षा को लेकर चल रहे मंथन में सब कुछ ठिक ठाक ही रहा, बाघों के संरक्षण में पौडी जिले का लैंसडाउन जहां सबसे बेहतर माना गया वहीं कार्बेट में भी बाघों की संख्या बढकर सामने आयी है जो वन्य जीव प्रेमियों के साथ ही वनाधिकारियों के लिए भी शुभ संकेत है। वहीं इस संख्या को और...
उत्तराखंड के पंकज की बहादुरी को पीएम मोदी का सलाम
देहरादून, इस गणतंत्र दिवस एक बार फिर उत्तराखंड ने एक और वीरता पुरस्कार जीत लिया है और यह पुरस्कार मिला है दून के पंकज सेमवाल को जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपनी मांं को खूंखार तेंदूए के पंजे से बचाया। टिहरी के पंकज सेमवाल की बहादुरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी उम्र में तेंदुए से...
मसूरी के “अंगार” लौटायेंगे शहर को उसकी खोई रौनक
मसूरी, पिछले कई सालों में बेतरतीब निर्माण और अनदेखे पर्यटन के चलते मसूरी के हालात बद से बदत्तर हो गयी हैं। सरकारी उदासीनता झेलती पहाड़ों की इस रानी को बचाने के लिये अब शहर के ही बाशिंदों ने कमर कस ली है। मसूरी के रहने वाले सुधांशु रावत ने एक ग्रुप बनाया है जिसमें मसूरी के बारे में बेहतर...


























































