डैक्कन एविएशन देगा उत्तराखंड के दूर-दराज क्षेत्रों में हवाई सेवा
देहरादून-पंत नगर हवाई सेवा इस महीने के अंतिम हफ्ते तक शुरू हो जाएगी। इस फिक्स्ड विंग हवाई सेवा के लिए विमानन मंत्रालय भारत सरकार ने डैक्कन एविएशन का चयन किया है। हेरिटेज एविएशन पिथौरागढ़ हवाई अड्डे से देहरादून, दिल्ली और पंतनगर के लिए हवाई सेवा संचालित करेगा। इसके अलावा 20 हेली सेवाएं भी शुरू की जानी है। राज्य सरकार...
आम आदमी के लिए खास है इस साल का बजटः सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरूण जेटली को न्यू इंडिया बजट पेश करने पर बधाई दी।बजट आने के साथ ही सीएम रावत अपने टिव्टर अकाउंट के जरिए उसपर अपनी प्रतिक्रया देने लगे।लगातार 7-8 टिव्ट के माध्यम से उन्होंने इस बजट को आम आदमी का बजट बताया।उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं...
1.54 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों एवं शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमेश्वरनगर पुलिया के नीचे से एक व्यक्ति को अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.54 किलोग्राम चरस बरामद की गई। अभियुक्त के...
कांग्रेस ने आम बजट को बताया दिशाहीन
देहरादून। केन्द्रीय आम बजट दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास अवरोधी और आम आदमी के हितों के खिलाफ मंहगाई बढ़ाने वाला बजट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केन्द्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने अपनी हठधर्मिता का परिचय देते हुए जो आम बजट प्रस्तुत किया है, वह दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास विरोधी, बेरोजगारी व...
तेल एवं गैस क्षेत्र में संक्षारण को लेकर विशेषज्ञों ने किया मंथन
देहरादून। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने भारतीय पेट्रोलियम उद्योग परिसंघ (एफआईपीआई) के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। 'तेल एवं गैस क्षेत्र में संक्षारण का प्रबंधन' विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
सीएसआइआर-मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा गाजियाबाद में आयोजित की गई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विषय ये जुड़े कई अहम...
गणतंत्र दिवस पर झांकी प्रस्तुत करने वाला दल सीएम से मिला
देहरादून। गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में गणतन्त्र दिवस पर नई दिल्ली में उत्तराखंड की ओर से प्रस्तुत झांकी के प्रतिभागियों से भेंट की। सूचना उपनिदेशक केएस चौहान के नेतृत्व में 34 सदस्यों के दल ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी...
वेटलैंड डे पर आसन में उतरेगा पक्षी प्रेमियों का संसार
(विकासनगर)। दो फरवरी को विश्व नम भूमि दिवस पर आसन कंजरवेशन रिजर्व में पक्षी प्रेमियों का संसार उतरेगा। वन विभाग के तत्वावधान में बर्ड वाचिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें पक्षी विशेषज्ञों के साथ ही कई स्कूली छात्र भी हिस्सा लेंगे।
आसन कंजरवेशन रिजर्व भारत का पहला वेटलैंड कंजरवेशन रिजर्व है। यहां हर साल सैकड़ों की संख्या में विदेशी परिदें...
कालाढ़ूंगी के दीपक नेगी ने न्यूजीलैंड में जीता गोल्ड मैडल
उत्तराखंड के नौजवानों ने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में आयोजित 19वीं ओसेनिया मास्टर्स एथेलेटिक्स और फील्ड चैंपियनशिप में कालाढूंगी के दीपक नेगी ने देश का परचम लहराया है। दीपक ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर अपने प्रदेश के साथ पूरे देश का नाम ऊंचा किया...
राज्य की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं शौर्य डोभाल
उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों कई तरह के नये समीकरण जन्म ले रहे हैं। चाहे वो कांग्रेस में हरीश रावत का अपनी ही पार्टी पर उन्हे अलग थलग करने के आरोप हों या फिर बीजेपी में कैबिनेट मंत्रियों में कलह। इस सबके बीच घीरे घीर राज्य बीजेपी में कुछ नये और युवा चेहरों की सक्रियता ने राजनीतिकर...
14 साल की युवती के उत्पीड़न मामले में ज़िला जज निलंबित
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को हरिद्वार की सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) दीपाली शर्मा को निलंबित कर दिया है। शर्मा पर 14 साल की एक लड़की के उत्पीड़न का आरोप है। ये लड़की उनके घर पर काम करती थी, और उसे 29 जनवरी को पुलिस ने छुड़ाया था।
बच्चे के उत्पीड़न और यातना का आरोप लगने वाली जज के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं...


























































