भगवा रंग में दिखेगी हरी की नगरी
हरिद्वार। अब तीर्थनगरी हरिद्वार भी जल्द भगवा रंग में नजर आएगी। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी कि गंगा किनारे स्थित तमाम भवनों को भगवा रंग में रंगा जाएगा। जिसको लेकर अब हरिद्वार में कवायद भी शुरू हो चुकी है। वहीं बाहर से आने वाले पर्यटकों का कहना है...
दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा को किया गया याद
देहरादून। दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा की पहली पुण्य तिथि को महिला शक्ति सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताअों ने मनोरमा के योगदान को याद करते हुए कहा कि कभी भूलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। रविवार को रुलक कार्यालय, राजपुर रोड़ में अश्रपूर्ण एंव गमगीन...
पुलिस लाइन में शराब पीने के मामले में 5 पुलिस कर्मी निलंबित
देहरादून। पुलिस लाइन में शराब पीने का वीडियो वायरल मामले में जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार को पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी देहरादून पुलिस लाइन में आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए थे। इस मामले को संज्ञान लेते हुए डीजीपी अनिल रतूड़ी ने जांच के आदेश दिए...
बौद्ध भिक्षुणियों ने परमार्थ निकेतन से ली विदाई
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में विगत दो माह से रह रहीं लद्दाख की बौद्ध धर्म की अनुयायी युवा भिक्षुणियों एवं लामा ने रविवार को यहां से जाने की अनुमति ली।इससे पहले स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में मां गंगा की दिव्य आरती में सहभाग किया।
युवा बौद्ध भिक्षुणियों ने अश्रूपूरित नेत्रों के साथ परमार्थ से विदाई...
डोईवाला क्षेत्र में गड्ढे में गिरी कार, चालक की मौत
देहरादून। थाना डोईवाला क्षेत्र में रविवार तड़के जैन गौशाला कुआंवाला के सामने एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर चौकी हर्रावाला और कोतवाली डोईवाला की संयुक्त टीम ने सरकारी क्रेन और इस्पात निगम कुआंवाला की क्रेन की मदद से कार...
मुख्यमंत्री मिले अग्नि कांड के पीड़ितों से, मदद का बढ़ाया हाथ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को उत्तराकशी में अग्निकाण्ड से प्रभावित ग्राम सावणी के पीडितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को गृह अनुदान एवं अनुग्रह राशि के साथ ही पशुहानि के कुल रूपये 58 लाख 29 हजार 200 के चैक भी वितरित किये। जिसमें
40 पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों के लिये रूपये 40 लाख 76 हजार,
...
पहाड़ी खाने का स्वाद लोगों तक पहुंचा रहा है ये ”पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट”
उत्तराखंड को घीरे घीरे ऑर्गेनिक खेती का हब बनता जा रहा है। 2017 से अल्मोड़ा जिले में स्थित टोटाम जगह पर 'दि पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरंट और मोटल' चल रहा है।खास बात यह है कि रामनगर से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर है, इस रेस्टोरेंट मे परोसा जाने वाला खाना केवल आर्गेनिक उत्तराखंडी फसल से बनाया जाता है जिसकी खेती...
डीजीपी से मिला यूकेडी प्रतिनिधिमंडल
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी से मुलाकात कर राज्य की कानून व्यवस्था तथा महानगर की यातायात व्यवस्था के बारे में चर्चा की। शनिवार दोपहर दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी तथा महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन...
यातायात नियमों के उल्लंघन व अतिक्रमण करने वालों को करें दंडित: डीएम
रुद्रपुर। जिलाधिकारी ने बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि अतिक्रमण हटाने और रोड़ साइड एक्ट के अंतर्गत अतिक्रमणकारियों को दंडित किया जाए ताकि बार-बार अतिक्रमण न किया जा सके। इसके लिए पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
शुक्रवार...
मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल, 173 बच्चे बरामद
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ अपनों से बिछड़े को मिलाकर मुस्कान बिखेर रहा है। पुलिस की टीमों ने बीते 15 दिनों में कुल 173 बच्चों को बरामद किया है। इसमें से 35 पंजीकृत (अन्य राज्य पंजीकृत-06) तथा 138 अपंजीकृत हैं।
एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि बरामद कुल 173 बच्चों में 135 बच्चों को उनके...


























































