खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज
ऋषिकेश। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अम्ल करते हुए शहर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग चेकिंग के सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे माल वाहक वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार की सुबह 7 बजे हल्के से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसको पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मार्ग खाली कराया। कल तीन वाहन सीज किए...
साधन समिति सचिव परिषद के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी धरने पर
देहरादून। साधन समिति सचिव परिषद उत्तराखंड एवं आंकिक कर्मचारी संगठन साधन सहकारी समितियां के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। परेड ग्राउंड धरना स्थल पर परिषद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से धरने पर बैठे है। समिति कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगे हैं, जिनमें पैक्स कैडर सचिवों को खाली पदों पर आंकिको की...
अंतरराज्यीय शराब तस्कर सन्नी गांधी गिरफ्तार
देहारादून। विभिन्न राज्यों में लम्बे समय से शराब तस्करी में वांछित अभियुक्त सन्नी गांधी को एसओजी व पुलिस टीम ने यहां भुत्तोवाला चौक से गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश, देहरादून आदि थानों में कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त विगत कई वर्षों से वांछित चल रहा था तथा थाना...
ट्रांसपोर्टर परिवार को इंदिरा हृदयेश ने दी 7.5 लाख रु. की आर्थिक मदद
देहरादून/हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मंगलवार को बुद्ध पार्क स्थित धरनास्थल पर पहुंच कर ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की पत्नी और उनके परिवार को साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई। यह सहयोग राशि कांग्रेसियों समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपनी-अपनी ओर से दी है।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार के मदद से इनकार के...
हरिद्वार के अस्पताल में लावारिस मरीजों की मौत का मामला
हरिद्वार। धर्मनगरी के सरकारी अस्पताल में लगातार हो रही मौतों पर मामला प्रकाश में आने पर प्रशासन की नींद टूट गई। अस्पताल को नोटिस के साथ ही समय-समय पर निरीक्षण करने की बात कही जा रही है।
अस्पताल और डॉक्टरों को धरती पर भगवान और जीवन देने वाला माना जाता है, लेकिन यहां के अस्पताल में तो सिर्फ जेबों को...
न्याय: राजनीति की भेंट चढ़ा पीड़ित का न्याय ?
(हरिद्वार) किन्नर बने व्यक्ति की मौत के मामले में पीड़ित पुत्र को न्याय दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री की संस्तुति भी काम नहीं आई। संस्तुति के बाद भी पुलिस ने जांच में लीपापोती कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। इससे षडयंतकारियों के हौंसले और बुलंद हो गए हैं। उधर पीड़ित की शिकायत पर बैंक खाते के लेनदेन...
दुर्घटनाओं के मंजर बन गये हैं आधे अधूरे हाईवे
(हरिद्वार) नेशनल हाइवे के आधे अधूरे निर्माण कार्य से आये दिन यातायात बुरी तरह से बाधित तो रहता ही है साथ साथ इनके कारण दिन प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। शहर के लोगों में हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ निर्माण तेजी से नहीं किए जाने पर नाराजगी भी बनी हुई है।
हाइवे पर वाहनों का चलना...
वनाग्नि की घटना में शामिल व्यक्तियों पर करें कठोर कार्रवाई
टिहरी। जिलाधिकारी ने वनों में आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि वनाग्नि की घटना के दौरान वन सम्पदा की सुरक्षा के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वन पंचायतों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
सोमवार को डीएम सोनिका ने जिला सभागार में आयोजित वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस...
डीएम “इन एक्शन”: क्यों हुए यहां अध्यापक और लेखपाल निलंबित
(हरिद्वार) जिलाधिकारी दीपक रावत ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं। जनता मिलन में कुल 24 फरियादियों ने अपनी समस्यायें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान शिकायत मिलने पर लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया। अधिकांश समस्यायें भूमि, बिजली, पानी, मिट्टी खदान से सम्बंधित थीं।
रतिराम सिंह ने अपनी 12 बीघा जमीन...
अगिनकांड पीड़ितों से मिले कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, बीजेपी पर साधा निशाना
उत्तरकाशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को मोरी ब्लॉक के सांवणी गांव में आग से प्रभावित हुए परिवारों से मिले। इस मौके पर उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए प्रभावित परिवारों के लिए 2 लाख पचास हजार की धनराशि दी। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पुरोला विधायक राजकुमार अग्निकांड से प्रभावित...


























































