वाराणसी के बाद अब हरिद्वार की बिजली की लाइनें होंगी भूमिगत
देहरादून। केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा आरके सिंह ने आईपीडीएस योजना के अन्तर्गत हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने की योजना का शिलान्यास, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गई।
सचिव ऊर्जा राधिका झा ने बताया कि...
चिकित्सा व्यवस्था को लेकर यूकेडी ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई ने दून अस्पताल से एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई की मृत्यु के बाद उसका शव कंधे पर लाद कर ले जाने की घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए द्रोण चौराहे पर शनिवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। राज्य की राजधानी में घटी इस घटना पर दल के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने...
प्रदूषण को बढ़ाती प्लास्टिक थैलियां
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में नगर निगम अधिकारियों के सुस्त रवैय्ये की वजह से पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से जारी है। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद पॉलीथिन के प्रयोग में अप्रत्याशित रूप से और इजाफा हुआ है। इसका प्रयोग आम शहरी लोगों की देखादेखी यहां आने वाले श्रद्वालु भी खुलकर कर रहे हैं।
शहर के हर...
एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की मांग की
कोटद्वार/पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र के निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू न किए जाने पर गहरा रोष जताते हुए इस संबंध में निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
शनिवार को उक्रांद कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी राकेशचंद्र तिवारी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी स्कूलों...
देशभर के 2255 केंद्रों पर रविवार को होगी नीट परीक्षा, उत्तराखंड में बनाए 24 केंद्र
देहरादून। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए सीबीएसई का नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानि नीट-2018 रविार को आयोजित होगा। बोर्ड ने इसके लिए ड्रेस कोड समेत कई दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन न करने पर परीक्षा देने नहीं दी जाएगी। परीक्षा में प्रश्नपत्र हिंदी व अंग्रेजी के अलावा 8 अन्य...
उत्तराखंड सरकार की इस मंत्री ने क्यों पकाया चूल्हे पर खाना?
देशभर में सराकार के दलित आउट रीच कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री रेखा आर्य एक दलित परिवार के घर पहुंची। यहां उन्होंने खुद खाना बनाकर दलितों के परिवार को परोसा और खिलाया। इस दौरान उन्होंने खुद भी उनके साथ बैठकर खाना खाया।
सोमेश्वर कस्बे के गांव रोल्याणा गूंठ में ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार रात बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री रेखा आर्य...
रोशनाबाद, आपातकालीन परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण, नाराज हुए डी एम
हरिद्वार, जिलाधिकारी दीपक रावत ने चारधाम यात्रा एवं मौसम विभाग द्वारा प्राप्त पूर्वानुमान चेतावनी के दृष्टिगत किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियों का औचक निरीक्षण शुक्रवार देर रात्रि 12 बजे किया। रोशनाबाद स्थित आपातकालीन परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया, उन्होंने वहां से प्रशासनिक सुरक्षा और अधिकारियों की मुस्तैदी का आंकलन करने के लिए परिचालन केन्द्र...
जल्द होगी चीन में योग केन्द्र की स्थापना: बालकृष्ण
हरिद्वार, चीन में योग के प्रमुख सलाहकार पण्डित यू. आनन्द पतंजलि पहुंचे, उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ वार्ता में भारत-चीन में योग-आयुर्वेद के विकास व विस्तार आदि विषयों पर चर्चा की।
यू. आनन्द ने कहा कि पतंजलि योग के क्षेत्र में विश्वसनीय कार्य कर रहा है। चीन में योग की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रशिक्षित योग...
सड़क हादसे में 5 यात्री गंभीर घायल
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाइवे पर गौचर के आईटीबीपी कैंप के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक यात्री बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में बस के 05 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य 17 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।...
हरिद्वार में बाबा रामदेव संग प्राणायाम कर रहे हैं सुनील शेट्टी
हरिद्वार, देश हो या विदेश योग का जुनून हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेट खिलाड़ी आये दिन योग करते नजर आते हैं। फिट रहने का योग मंत्र हर किसी वर्ग के लोगों को लुभा रहा है। इन दिनों मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी योगगुरु बाबा रामदेव से योग की शिक्षा ले रहे...


























































