पुलिस का वाहन ढो रहा था स्कूली बच्चे, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। उत्तराखण्ड पुलिस के सरकारी वाहन से स्कूली बच्चों को ढोने का मामला प्रकाश में आया है। वाहन पर उत्तराखण्ड पुलिस का लोगों भी लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। विदित हो कि हरिद्वार पुलिस ने वाहन को निष्प्रयोजन हो जाने के कारण उसे नीलामी में बेच दिया गया था।...
कॉर्बेट पार्क में आग लगने से वन विभाग में मचा हड़कंप
कालागढ़/पौड़ी। कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज के अंतर्गत केन्द्रीय कालोनी के पीछे सूखास्रोत के पास वन व पहाड़ियों में आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, बारिश के बाद आग बुझाने में वनकर्मियों को राहत मिली।
जंगलों में आग की विकराल स्थिति को देखते हुए प्रतीत होता है कि वनों में वन संपदा के...
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बागियों को चेतावनी दे डाली
गुरुवार को थराली उपचुनाव के लिये बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी ने अपना नांमांकन भरा। इस मौके पर अपना बल दिखाने के लिये मुख्यमंत्री सहीत पार्टी के कई दिग्गज नेता मुन्नी देवी शाह के नामांकन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस कहा बीजेपी की प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी देवी शाह सीधी, सज्जन व समझदार है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने टिकट...
थराली उप चुनाव:त्रिवेंद्र सरकार की अग्नि परीक्षा
देहरादून। थराली का उप चुनाव त्रिवेंद्र सरकार के लिए अग्नि परीक्षा बन गया है। इसका कारण पार्टी में ही टकराव है। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब भाजपा के प्रत्याशियों में टकराव है और विपक्षी कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, जिसके कारण पार्टी को समस्या झेलनी पड़ सकती है।
इस उप चुनाव में भाजपा...
साल दर साल चारधाम यात्रा में बढ़ रही विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या
(ऋषिकेश) चार धाम यात्रा अपने चरम पर है, इस साल देश के कोने-कोने से लेकर सात समंदर पार से भी श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बनने ऋषिकेश पहुँच रहे है। देशी-विदेशी श्रद्धालुयों में यात्रा के प्रति उत्साह साफ देखा जा रहा है,यही कारण है कि विदेशी श्रद्धालु चार धाम यात्रा से जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे...
एनआईएस की टॉपर बनने के साथ ही वुशू की कोच बनी अंजना
उत्तराखंड पुलिस की सीपीयू मे कार्यरत अंजना रानी ने एनआईएस कोचिंग डिप्लोमा कोर्स वुशू खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें पंजाब के राज्यपाल वी0पी0 सिंह बदनौर ने सम्मानित किया। अंजना अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन की चमक बिखेर चुकी हैं। सेन्ट्रल जोन वुशू चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक और...
मोतीचूर रेंज में गुलदार 3 सालों में 18 लोगों को बना चुका है निवाला
ऋषिकेश, रायवाला क्षेत्र के राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में गुलदार का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है तीन साल के अन्दर ही राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में 18 लोगों को गुलदार अबतक निवाला बना चुका है, रायवाला, प्रतीतनगर, गौहरीमाफी और हरिपुरकलां में गुलदार की दशहत और आतंक तीन सालों से थमने का नाम नही ले...
अस्पताल पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
देहरादून। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा नेश्विला रोड निवासी एक महिला के परिजनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा स्वास्थ्य महानिदेशालय समेत एसएसपी और सीएमओ से भी शिकायत की है।
बिंदाल, नेशविला रोड निवासी उदयवीर पंवार का आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्भवती...
एक बार फिर भेल क्षेत्र में हुई टस्कर हाथी की धमक
हरिद्वार। भेल क्षेत्र में दो लोगों को मौत के घाट उतारने व दर्जनभर लोगों को घायल करने वाले टस्कर हाथी की धमक एक बार फिर से भेल क्षेत्र में सुनाई देने लगी है। टस्कर के पुनः भेल क्षेत्र में आने से लोगों में भय का माहौल है। भेल प्रशासन व वन विभाग ने लोगों से टस्कर के आने पर...
जीएसटी मित्र योजना से बढ़ेगी रोजगार की संभावनाएं: प्रकाश पंत
देहरादून। प्रदेश के वित्त व संसदीय मंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को दून विवि में राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दो सौ जीएसटी मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीएसटी मित्र योजना से राज्य के रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे न केवल व्यापारियों को जीएसटी फाइल करने में सहूलियत होगी...


























































