Page 1128

अब पहाड़ी क्षेत्रों में तैरते गुब्बारे से मिलेगी इंटरनेट और मोबाइल सुविधा

(देहरादून) हमेशा से ही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा को ग्राहक तक पहुंचाना टेलीफोन कंपनियों के लिए एक चुनौती बना हुआ था। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घाटी में बसे शहरों तक मोबाइल सिग्नल पहुंचाने के लिए टावर का सहारा लिया जाता था, जो हर जगह संभव नहीं हो पाता था। लेकिन अब नई तकनीक के द्वारा...

सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए बनाए यातायात प्लान : डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी ने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को ठोस कार्य योजना एवं यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना स्थलों का चिन्हिकरण करते हुए स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर यातायात को सुदृढ़ करें। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तथा उसके लिए किए जाने...

भारी वर्षा से चमोली में नुकसान, कई मार्ग अवरुद्ध

गोपेश्वर। चमोली जिले के कुछ स्थानों पर गुरुवार रात भारी वर्षा और मलबा आने से काफी क्षति हुई है। सड़कें भी अवरुद्ध हुई हैं। बद्रीनाथ हाईवे बलदौड़ा में बंद रहा परंतु प्रशासन व बीआरओ की तत्परता के कारण सुबह ही मार्ग खोल दिया गया, जिससे यात्रा सुचारू हो सकी। यह मार्ग रात्रि में बंद हो गया था। इधर गोपेश्वर-पोखरी...

उत्तराखंडी सिनेमा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम: विधानसभा अध्यक्ष

ऋषिकेश, रामा पैलेस में हिमश्री प्रोडक्शन द्वारा डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' के उपन्यास पर आधारित बहुचर्चित उत्तराखंडी फिल्म "मेजर निराला" फिल्म के पहले शो का शुभारंभ उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द्र अग्रवाल किया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने गढ़वाली फिल्म का पहला शो देखा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल का कहना कि, "सरकार जल्द से जल्द उत्तराखंड की फिल्मों के लिए...

राशन दुकान के मालिक का बेटा होगा बागेश्वर का पहला डॉक्टर

देहरादून: बीते सोमवार को आए नीट नेशनल एलीजिबिलिटी कम इंटरेंस टेस्ट (एनईईटी) के परिणामों ने बागेश्वर जिले के दूरस्थ हरोडी गांव के निवासियों में एक उत्साह भर दिया है जो कि अपने गांव का पहला डॉक्टर पाने के लिए तैयार है। गांव के एक राशन दुकान मालिक के बेटे, 17 साल के अभिषेक पाठक ने 700 अंकों में से...

हल्द्वानी हत्याकांड: लूट के इरादे से की गई हत्या ने देवभूमि को दहलाया

हल्द्वानी को हिलाकर रख देने वाले हत्याकांड में फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है। गौरतलब है कि हल्द्वानी में घर में सो रहे पति पत्नी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। हमलावरों ने बेडापोखरा में रहने वाले 42...

हाथी के पटकने से एक व्यक्ति की मौत

कोटद्वार। कोटद्वार के लालढांग रेंज के अंतर्गत एक व्यक्ति की हाथी के हमले में मौत हो गई। वन विभाग के प्रति घटना के बाद से ही ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। मृतक के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम नाथुखाल निवासी 48...

उत्तराखण्ड को मिला जेम- 2018 पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की अवधारणा के अंतर्गत शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित किए जाने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित गवर्मेंट ई-मार्केट( GeM ) माध्यम से खरीद किए जाने की व्यवस्था उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली-2017 में की गई। उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों की भारत सरकार द्वारा भी सराहना की गई है।...

गंगा से निकला 07 फुट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

हरिद्वार। गुरुवार की देर रात गंगा किनारे घाट पर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर लगभग 7 फीट लंबा था। जिसे देखकर लोग घबरा गये। कुछ देर बाद अजगर वापस गंगा में लौट गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हरिद्वार के प्रेमनगर घाट पर बीती देर रात 7 फुट लंबा अजगर निकल आया। जिससे घाट...

जूनियर हाईस्कूल देवीखाल व प्राथमिक स्कूल बिंजाखेत में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

देहरादून,  मुख्यमंत्री मोबाइल ऐप पर कुछ दिन पूर्व शिक्षिका शर्मिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल देवीखाल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंजाखेत में माह दिसम्बर, 2017 से पेयजल आपूर्ति बंद है, जिससे विद्यालय में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों...