एशियाई खेलों में कैनोइंग, सलालम में भारत की टीम के चयन के लिये ट्रायल शुरु
अगस्त महीने में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हो रहे 18 एशियाई खेलों में कैनोइंग, सलालम स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिये आज चंद्रापुरी के गबनी गांव में मंदाकिनी नदी पर ट्रायल आयोजित किया गया। कैनो और कयाक सलालम की राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण के लिये 7 जून से लेकर 30 जून तक...
बार-बार भूकंप हो सकते हैं उत्तराखंड में बड़े भूकंप का संकेत
देहरादून, पिछले कुछ समय में उत्तराखंड में आए भूकंप के झटकों ने वैज्ञानिकों सहित आमजन को भी परेशानी में डाल रखा है। कुछ दिनों के अंतराल के बाद लगातार आ रहे इन झटकों को किसी बड़े भूकंप का अलर्ट माना जा रहा है। वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर देकर कहा है कि उत्तराखंड जिस प्रकार के सिस्मिक जोन...
नीदरलैंड की तकनीक से ऋषिकेश में गंगा होगी साफ
ऋषिकेश- आबादी के बोझ से अपने ही घर में मैली होती गंगा के दिन अब जल्द ही बहुरने वाले हैं। नीदरलैंड की तकनीक के द्वारा गंगा में मिलने वाले सबसे बड़े नाले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऋषिकेश में शुरू किया जा रहा है। विदेशी तकनीशियन नीदरलैंड की इस तकनीक को गंगा में गिरने वाले नाले के पानी...
मेरी तुलना संजय दत्त से करना ठीक नहीं हैः रणबीर कपूर
नई दिल्ली, बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने कहा कि उनकी तुलना संजय दत्त से करना सही नहीं होगा।
रणबीर कपूर ने कहा कि, "मुझे पता था कि मेरी तुलना संजय दत्त से की जाएगी| यही कारण है कि मैंने संजय के किरदार के साथ न्याय करने की कोशिशि की है।" रणबीर ने यह बात सलमान खान के उनके ऊपर...
तीन दिवसीय भर्ती रैली के पहले दिन युवाओं ने लगाई दौड़
रानीखेत, सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भर्ती रैली के पहले दिन सैनिक जीडी के पदों के लिए हुई भर्ती में सैन्य परिवारों से जुड़े 1100 नवजवानों ने दौड़ लगाई।
कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गोरखा, गढ़वाली) के पदों लिए सैन्य परिवारों...
देश का हर सीवर प्वाइन्ट बने सेल्फी प्वाइन्ट: चिदानन्द
ऋषिकेश, चन्द्रेश्वर तट पर मंगलवार को गंगा एक्शन परिवार के सदस्यों ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें परमार्थ निकेतन में विश्व के विभिन्न देश से पधारे सैलानी यथा चिली, इक्वाडोर, कोलंबिया, पेरू, अमेरिका, नार्वे, इंग्लैण्ड और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।
कुछ दिन पूर्व स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से चन्द्रेश्वर नाले...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ट्रैफिक डायवर्ट
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को एफआरआई देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग कार्यक्रम को लेकर शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। 21 जून यानी गुरूवार को सुबह तीन बजे से 10 बजे तक के लिए शहर के विभिन्न रूटो में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यह डायवर्ट प्लान उन वाहनों के लिए है जो...
सरकारी बैंकों में रखा आम लोगों का पैसा 100 फीसदी सुरक्षित:पीयूष गोयल
नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकारी बैंकों में रखा आम लोगों का पैसा 100 फीसदी सुरक्षित है। सरकार अपने सभी सरकारी बैंकों के साथ खड़ी है, ऐसे में आम लोगों के पैसें को कोई जोखिम नहीं है। सरकार, सरकारी बैकों में जमा रकम की जिम्मेदारी रखती है। सरकारी बैकों के वित्तीय हालात और एनपीए (ना...
मोहब्बेवाला में घर में घुसा गुलदार, दहशत
देहरादून, मोहब्बेवाला में सोमवार रात गुलदार की दहशत से लोग सहमे रहे। पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग को गुलदार पकड़ने में सफलता मिली। विभाग ने डा. अदिति शर्मा की मदद से उसे ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया। गुलदार की उम्र सात से आठ माह बताई जा रही है। रेस्क्यू के बाद उसे मालसी स्थित...
पीएम की सौगात पर भारी पड़ रहा जाम
देहरादून/ऋषिकेश, अधिकारियों की लापरवाही से तीर्थ यात्रियों के लिए प्रधानमंत्री की सौगात भारी पड़ रही है। ऑल वेदर रोड निर्माण के कारण चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु जाम के कारण घंटों भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं। आलम यह है कि निर्माण एजेंसी से लेकर स्थानीय अधिकारी भी यात्रियों की इस परेशानी से मुहं मोड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार...


























































