अपराधियों को पकड़ने में रामबाण साबित होगा उत्तराखंड पुलिस का नया सॉफ्टवेयर
उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराध के खिलाफ अपनी जंग में तकनीक का और इस्तेमाल करने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने हाल ही में एक फेस रिक्गनिशन सऑफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू किया है। इसकी मदद से पुलिस को अपने डाटा बेस में से अपराधियों की शिनाख्त करने में आसानी होगी। इस नए साफ्टवेयर की मदद...
बॉलीवुड को लुभा रही उत्तराखंड की वादियां
उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग के बेस्ट डेस्टीनेशन के रूप में उभर कर आ रहा है। तमाम फिल्म प्रोडक्शन हाउस, फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड को वरीयता देने लगे हैं। मुम्बई में ‘इन्वेस्टर्र समिट’ के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जब फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की तो सभी का यही कहना था कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग की सम्भावनाएं...
प्रदेश में हाईवे सहित तमाम सड़कें अवरुद्ध, बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश व भूस्खलन जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश में हाईवे सहित तमाम ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। चमोली जिले के विकास खंड घाट फरखेत गांव के बरोलीधार तोक में बुधवार रात एक मकान भूस्खलन की जद में आ गया, जिसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। उसे घाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
सीपीयू के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
हरिद्वार। पुलिस के हेलमेट अभियान का विरोध अब जोर पकड़ने लगा है। दो दिन पूर्व कांग्रेस नेताओं के सीपीयू से झगड़ने और उसके बाद कांग्रेसी नेता समेत बीस अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेसी उग्र हो गए हैं। इसी के चलते गुरुवार को कांग्रेसियों ने हेलमेट के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और...
रूक नहीं रहा आसमानी आफत, बदरीनाथ हाइवे फिर बंद
गोपेश्वर। चमोली जिले में आसमानी कहर का बरपना जारी है। बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ समेत कई स्थानों भूस्खलन के कारण बाधित है। प्रशासन मार्ग खुलने की दावे बार-बार करता है मगर हकीकत यह है कि जान हथेली पर रख कर किसी तरह लोग यात्रा कर रहे हैं। जिले में गुरूवार तक 34 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह...
बिग बी को आलिया, दीपिका और विकी कौशल जैसे सितारों से डर
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि आज के दौर के सभी कलाकार बेहतरीन एक्टर हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें हमें प्रोत्साहित करना चाहिए। अमिताभ ने कहा कि मैं किस्मतवाला हूं कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। मैं जब इन लोगों को सेट पर...
अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां’ और नितिन कक्कर की ‘मित्रों’ के बीच टक्कर
मुंबई। सितंबर का महीना बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है। इस महीने में जेपी दत्ता की ‘पलटन’ इम्तियाज अली की ‘लैला मजनू’, वरुण धवन की ‘सुई धागा’ और नवाजुद्दीन की ‘मंटो’ जैसी फिल्में जहां रिलीज होने वाली हैं, वहीं अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां’ और नितिन कक्कर की ‘मित्रों’ में टक्कर होने वाली है। अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां’ में...
हरिद्वार में सड़कों पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था इन दिनों सड़कों की खस्ता हालत के चलते लाचार बनी हुई गई है। हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पिछले सात सालों से अपने पूरे होने की बाट जोह रहा है। आलम ये है कि शहर की जनता तथा यहां आने वाले तीर्थ यात्री सड़कों को देखकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि गड्ढें सड़कों पर...
बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर रोक से पहाड़ों पर मायूसी
(देहरादून) उत्तराखंड की पहचान पूरे विश्व में यहां की प्राकृतिक सुंदरता है। यहां के पर्वत शिखर, नदी, झरने और बुग्याल किसी का भी मन मोह लेती है। यही कारण है उत्तराखंड में आजीविका का सबसे बड़ा साधन पर्यटन है और पर्यटन ही यहां आर्थिकी का पहिया भी माना जाता है। एडवेंचर टूरिज्म के दीवाने उत्तराखंड में विश्व भर से...
अब रोपवे से आसान होगा मसूरी और हेमकुंड का सफर
हेमकुंड साहिब और पहाड़ों की रानी मसूरी आने-जाने वाले सैलानी अब हवा में सैर कर सकेंगे। इस कड़ी में राज्य मंत्रिमंडल ने मसूरी-देहरादून और हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाले गोविंदघाट-घांघरिया रोपवे को मंजूरी दे दी है। मसूरी-दून रोपवे के बनने से जहा मसूरी में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी, वहीं हेमकुंड आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी सहूलियत...



























































