भाजपा ने झोंकी चुनाव प्रचार में तकत

0
585

काशीपुर, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रखी है। जिसके चलते आज भाजपा के उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी थावरचंद गहलोत आज काशीपुर पहुचे। जहा उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

बता दें कि भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने अपना चुनावी माहौल तैयार करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते आज भाजपा के उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी थारवचंद गहलोत आज काशीपुर पहुचे। जहा उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद को समर्थन देने का काम किया है, जिसका नतीजा है कि देह में लगातार हमले होते रहे थे लेकिन उनका जवाब नही दिया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को जवाब देकर अपनी रणनीति स्पष्ठ कर दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में पाचों सीटो पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने काशीपुर की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओ ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।