भाजपा उत्तराखंड मे बनायेगी दो लाख नए सदस्य : अनिल बलूनी

0
551
ऋषिकेश, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में 57 सीटों के बाद  लोकसभा मे पांचोंं सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ विजय होने पर प्रदेश में 20 प्रतिशत सदस्य बढ़ाए जाने की मुहिम के चलते दो लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह सदस्यता अभियान 06 से 11 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दी।
उन्होंने प्रदेश में सदस्यता प्रमुुुख जान दास को नियक्त किया हैै। इसमें ऑनलाइन, मोबाइल पर नि:शुल्क मिस कॉल सेे भी प्राप्त की जा सकती है। इसके अंतर्गत एक मोबाइल नम्बर से मात्र चार सदस्य ही बनाए जा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव के साथ सभी प्रमुख वर्गों और अनुसूचित जनजाति, महिला, युवक-युवती आदि को सदस्य बनाया जा सकता है।
सदस्यता विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों में शहीदों के परिवारों, झुग्गी, झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भी पार्टी का सदस्य बनाया जाए। इसके लिए नुक्कड़ सभाओं का भी सहारा लिया जा सकता है। इसमें समाज के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, फौजी, समाजसेवी, प्राचार्य शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी आमआदमी भी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। अभिनेता, राजनीतिक, नाट्य कलाकार, लेखक, साहित्यकार, वैज्ञानिक को भी सदस्य अभियान में जोड़ा जाएगा।
अनिल बलूनी का कहना है कि, “सक्रिय सदस्य बनने के लिए किसी कार्यकर्ता को इस वर्ष कम से कम 25 सदस्य बनाने होंगे। इसके लिए एक प्रपत्र भरना होगा जिसमें सदस्य बनने वाले व्यक्ति का विवरण रहेगा। एक व्यक्ति कम से कम 25 सदस्यों का विवरण पूरी तरह अपने पास रखेेगा। जो मंडल अध्यक्ष के पास जमा करेगा, जिसको संगठन सत्यापित करेगा। पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के लिए 02 साल में 07 दिन का समय पार्टी को देना होगा।”
बलूनी ने कहा कि, “उत्तराखंड राज्य में 15 से 21 जुलाई तक प्रत्येक केंद्र पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में कमजोर बूथों को जीवित कर विशेष अनुभवी एवं श्रमिक कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर सदस्यता अभियान के लिए सघन अभियान चलाया जाए। इसमें सभी बूथों को भी शामिल किया जाएगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।”