विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पति से मारपीट कर फरार हुआ आरोपी

0
515
File Photo: Crime
हरिद्वार,  लक्सर क्षेत्र में एक विवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर पति से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला की चीख पुकार सुन महिला का पति मौके पर पहुंचा। महिला के पति को आता देख युवक ने अपने भाई और साथियों को बुला लिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
महिला अपने पति के साथ शनिवार को लक्सर कोतवाली पहुंची और मामले में तहरीर दी। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी छत के रास्ते उनके घर में घुसा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी ने महिला के पति के साथ मारपीट भी की। मामले में कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।