धूमधाम से मनाई बाजपेयी की जयन्ती

0
492

रूद्रपुर। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के कार्यो को याद करते हुए कहा कि उनके किये कार्यो को देश आज भी याद कर रहा है।
आदर्श कालौनी घासमण्डी स्थित स्व. शहीद रामकुमार आर्य पार्क में आयोजित कार्यकर्म में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल व मेयर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व माला पहनाकर किया।
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही अच्छे पत्रकार, राजनेता व कवि थे। वो चले गये लेकिन आज भी लोगों में दिल में बसे हुए है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में वह भारत के प्रधानमंत्री बने लेकिन राष्ट्रविरोधी ताकतों ने विपक्ष से मिलकर सरकार गिरवा दी। उसके बाद भी उन्होंने हार नही मानी और अपने कार्यो से देश की जनता का विश्वास जीत लिया। इसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी की पांच वर्ष तक सरकार रही। वह हमेशा देश के लिए समर्पित रहे जिसके फलस्वरूप उन्हें पदविभूषण, लोक मान्य तिलक अवार्ड, बेस्ट सांसद आवार्ड, पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त अवार्ड एवं 2014 में भारत रत्न अवार्ड से सम्मनित किया गया।
इस मौके पर युगराज रघुवंशी, भीम सिंह विष्ट, मनोरथ पाण्डे, अशोक कुमार सागर, संजीव सिंह, सुनील सिंह, अशोक कुमार सागर, रंजीत सिंह, विकास कुकरेजा, अमित कक्कड़, दौरात राम, सौरभ गंगवार, महेन्द्र सागर आदि मौजूद थे।