अतिक्रमणकरियो पर चली प्रशासन की जेसीबी 

0
596

गदरपुर, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप प्रशासन द्वारा एनएच-74 पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की मुनादी के बाद उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा की अगुआई में एनएचएआई के प्रबंधन (तकनीकी) अनुज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर डॉक्टर जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) कमलेश उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में टीम द्वारा भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से थाना गेट के सामने से दुकानों के आगे बने पक्के फड़ों एवं शेडों को ध्वस्त करने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई।

व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण अभियान को रोके जाने की पुरजोर मांग एवं कड़े विरोध के बावजूद प्रशासन द्वारा उनकी एक नहीं सुनी गई। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान संभाल  रहे उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा एवम् एनएचएआई के उप प्रबंधक (तकनीकी) अनुज कुमार सिंह का घेराव कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को बंद किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन पर न्यायालय के आदेश ना होने का आरोप लगाते हुए शासन- प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। देखते ही देखते जेसीबी मशीनों द्वारा थाना गेट से लेकर नैनीताल बैंक के पास एवं थाने के सामने वाली वाली गली के मोड़ के अलावा मदान फ़ोटो स्टेट गली के मोड़ से लेकर सनातन धर्म मंदिर गली के  मोड़ तक बने दर्ज़नों टिन शेडों एवं पक्के फड़ों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणसराफा क मौके पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते व्यापारियों द्वारा खुलकर विरोध नहीं किया जा सका, परंतु तमाम व्यापारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।

सबसे पहले पालिका अध्यक्षा अंजू भुड्डी के पति राकेश भुड्डी बंटी द्वारा जेसीबी मशीन के सामने लेट कर अपना विरोध प्रदर्शित किया गया, उनकी अतिक्रमण हटाने आई टीम के अधिकारियों से तीखी झड़प भी हुई लेकिन प्रशासन द्वारा अपनी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को जारी रखा गया। व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को रोके जाने की मांग भी की गई लेकिन उनके द्वारा नकारात्मक रुख अपनाए जाने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज सेतिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा, समाजसेवी जरनैल सिंह काली, भाजपा नेता रविंद्र बजाज, मंडी समिति के चेयरमैन प्रीत ग्रोवर, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुम्बर मिन्नी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक हुडिया,  व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष फुटेला एवं युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष लवली हुडिया सहित तमाम व्यापारियों ने थाना गेट के सामने जेसीबी मशीनों पर चढ़ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने भी प्रशासन द्वारा शुरु की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का विरोध जताया और धरने पर बैठे व्यापारियों का समर्थन किया। प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किए जाने के दौरान हजारों हजारों की संख्या में व्यापारी मौके पर उमड़ पड़े, लेकिन प्रशासन के भय के चलते उनको बेबस होकर जेसीबी मशीनों द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखते रहने पर विवश होना पड़ा।

व्यापारियों के भारी आक्रोश एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के चलते किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति ना होने देने के लिए प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवानों के अलावा घुड़सवार पुलिस को भी तैनात किया गया था।  प्रशासन की सख्ती के चलते तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे बनाए गए अस्थाई टीन शेड को स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया। उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य को आरंभ किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों से हुई वार्ता की। आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल से उठकर एनएच-74 पर डेरा जमा दिया।  और प्रशासन पर प्रशासन पर दमनात्मक कार्यवाही किये जाने का आरोप लगाया। इस दौरान हजारों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।