कार्बेट में मिला बाघ का सड़ा गला शव, वन विभाग में हड़कंप

0
773

(कालागढ़/पौड़ी)। कॉर्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज के कक्ष संख्या 6 में बाघ का सड़ा गला शव मिलने से वन विभाग मे हड़कंप मचा। कालागढ़ ब्लाक के कक्ष संख्या छह का मामला। अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हुए।
रामगंगा बांध को जाने वाले मार्ग के निकट वन विभाग के गश्ती दलो को बाघ का सड़ा गला शव मिला। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिससे वन विभाग मे हड़कंप मच गया। मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। डीएफओ एके त्रिपाठी का कहना है कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज के तहत घटनास्थल आता है। कालागढ़ ब्लाक के कक्ष संख्या छह मे यह शव मिला है। बाघ का सड़ गल जाने से पता नही चल रहा है कि यह नर है या मादा। पीएम के बाद ही मौत का पता चल सकेगा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।