कांग्रेस से नाराज विजयलक्ष्मी ने सीएम रावत पर लगाया आरोप

0
843

टिकट बंटवारे को लेकर बागियों की नाराज़गी कम करने में नाकामयाब रहा कांग्रेस खेमा।ऋषिकेश चुनावी मैदान में डटी हुई हैं पूर्व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गुसाईं। गुसाईं ने सीएम हरीश रावत व कांग्रेस पर लगाया आरोप।

जैसे जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे कांग्रेस के लिए प्रदेश में मुश्किले थमने का नाम नही ले रही। टिकट बंटवारे को लेकर शुरु हुई नाराजगी के चलते अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गुसाईं ने भी रावत सरकार पर जमकर आरोप लगाया। ऋषिकेष विधानसभा से निर्दलीय प्रत्यशी के रूप में विजय लक्ष्मी गुसाईं चुनावी रणभूमि में कूद चुकी है,ऋषिकेश प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर हरीश व कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में हमेशा कांग्रेस ने धीमी गति दिखाई है, उन्होंने बताया कि प्रदेश में हमेशा उनकी उपेक्षा की गई है। इसी बीच प्रेस वार्ता के दौरान विजय लक्ष्मी गुसाईं भावुक हो उठी। उन्होंने कहा कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है।