आरके स्टूडियो के आखिरी गणपति का हुआ विसर्जन

0
647

नई दिल्ली/मुम्बई, मुंबई स्थित आरके स्टूडियो के आखिरी गणपति को रविवार को कपूर खानदान ने विदाई दी। इस दौरान रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर बहुुत भावुक दिखाई दे रहे थे।

गणपति विसर्जन के पहले पूरे परिवार ने आरती की उसके बाद गणपति का विसर्जन निकाला गया। इस दौरान राजीव कपूर ढोल ताशे की धुन पर जमकर नाचते हुए दिखाई दिए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आर के स्टूडियो में आग लग गई थी, जिसके कारण कपूर परिवार को काफी नुकसान हुुआ था। इसी के बाद कपूर खानदान ने इसे बेचने का फैसला किया है।

रणधीर कपूर ने इस बारे में मीडिया से बातचीत में कहा था कि आग लगने की वजह से हमें बहुत नुकसान हुआ और फिर से स्टूडियो को खड़ा करना बहुत मुश्किल हो रहा था। साथ ही उन्होंने कहा था अब यहां शूटिंग करने के लिए भी कोई तैयार नहीं होता है, क्योंकि यह बहुत दूर पड़ता है। इसलिए हमें बहुत नुकसान हो रहा था। इसलिए हमें इसे बेचने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि यह फैसला हमारे लिए बहुत मुश्किल था। साथ ही उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हमने गणपति बैठाया है। यह परम्परा 70 साल से चली आ रही है। इस बार आरके स्टूडियो की गणपति पूजा आखिरी है और यह हमारे लिए बहुत भावनात्मक क्षण है। हालांकि इसके बाद भी हम जहां ऑफिस लेंगे वहां भी गणपति बैठाएंगे।