भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

0
537

हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दो फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरिद्वार भाजपा की कार्यकारिणी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपाई इस सम्मेलन को लोकसभा चुनाव के आगाज के रूप में ले रहे है। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ के पालक, अध्यक्ष और बीएलए की त्रिशक्ति से संवाद करेंगे।

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हरिद्वार जनपद के सभी 23 मंडलों में मंडल बैठकें पूर्ण कर ली गई हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो फरवरी को प्रातः 7:00 बजे सभी हरिद्वार और रुड़की मंडलों के कार्यकर्ता बसों से देहरादून के परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। परेड ग्राउंड में सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रातः 9:00 बजे से रजिस्ट्रेशन और 11:00 बजे सम्मेलन प्रारंभ हो जाएगा।”

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी बूथों की त्रिशक्ति, शक्ति केंद्रों के पालक और संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, सभी पार्षद, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और विभागों प्रकल्पों के संयोजक सहित पार्टी के सभी दायित्व वान कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंग।