रेणुका शहाणे अब निर्देशन में हाथ आजमाएंगी

0
704

नई दिल्ली, सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से लोगों के दिलों पर छाने वाली बॉलीवुड की जानी मानी चरित्र अभिनेत्री रेणुका शहाणे जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में उतरने वाली हैं। यह फिल्म एकल परिवार में महिलाओं की तीन पीढ़ी के बारे में होगी।

इस फिल्म के लिए काजोल, शबाना आज़मी और मिथिला पालकर का नाम सामने आ रहा है। फिल्म के निर्माता के तौर पर सिद्धार्थ रॉय कपूर के नाम की चर्चा है। फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

रेणुका ने साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छा गई थीं। इस फिल्म में सलमान माधुरी दीक्षित मनीष बहल आलोक नाथ अनुपम खेर सीमा लागू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह एक पारिवारिक फिल्म थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं।

उल्लेखनीय है कि शहाणे ने अपने कैरियर की शुरुआत मराठी फिल्म इंडस्ट्री से की और उन्होंने कई मराठी फिल्में भी की हैं। उन्होंने 1991 में एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘सुरभि’ में काम किया। सिद्धार्थ काक के साथ वे इस शो को होस्ट किया। इस धारावाहिक में भारत के विभिन्न भागों की संस्कृति और कला को प्रदर्शित किया जाता था।
हिन्दुस्थान समाचार/सुभाषिनी/दधिबल