आचार्य बालकृष्ण चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित

0
445
हरिद्वार,  पतंजलि की ओर से आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई दिल्ली में इंटरेक्टिव फोरम ऑन इण्डियन इकोनामी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी ने आचार्य बालकृष्ण को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से  सम्मानित किया।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन एवं पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने आचार्य बालकृष्ण को चयनित किया था। इस अवसर पर नंदन कुमार झा भी उपस्थित थे। पुरस्कार प्राप्त करने पर आचार्य बालकृष्ण ने प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही कहा कि योग-आयुर्वेद के नाम पर कोई भी सम्मान प्राप्त होता है तो यह उन ऋषियों की महानता एवं पतंजलि के कर्मयोगियाें के पुरुषार्थ का ही परिणाम है। यह सम्मान भी उनको समर्पित करता हूं।
उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद को पुनः प्रतिष्ठित करने में आचार्य बालकृष्ण का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पहली बार अनुसंधान कर एक चेकलिस्ट बनाई, जिसके अनुसार दुनिया में करीब 62 हजार औषधीय पौधे हैं। पतंजलि के प्रयासों से ही विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य पत्रिकाओं जैसे नेचर इत्यादि में प्रथम बार आयुर्वेद को स्थान मिला है।