उत्तराखंड : तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पतित पावनी मां गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर...
मुख्यमंत्री ने डॉ निधि के स्थानांतरण को रोकने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से डॉ निधि उनियाल के स्थानांतरण को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस इस प्रकरण के जांच के लिए कमेटी बनाने को कहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. निधि उनियाल एवं स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए...
अगले एक साल में पार्किंग स्थल प्राथमिकता के आधार पर विकसित करें: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रदेश में पार्किंग स्थल प्राथमिकता के आधार विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने उत्तराखंड में नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। वे इस दौरान अपने-अपने जनपदों में भौगोलिक...
अब पुलिसकर्मियों को एक व्हाट्सएप मैसेज पर मिलेगी छुट्टी
अब उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को एक व्हाट्सएप अर्जी पर छुट्टी मिलेगी। इससे पुलिस कर्मियों को अनावश्यक पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था...
उत्तराखंड में बिजली महंगी,नया टैरिफ जारी
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए बिजली टैरिफ में पहले की तुलना में 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं को एक और झटका दिया है।
गुरुवार को विद्युत नियामक आयोग की ओर से राज्य में 2022-23 के लिए बिजली की दरों में 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बिजली का नया टैरिफ जारी कर दिया है।...
चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव: का संदेश जाना चाहिए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव: का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में चार धाम यात्रा-2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।...
राष्ट्रीय राजमार्ग पर 220 मीटर के दायरे में नहीं होंगे शराब के ठेके : जिलाधिकारी
हरिद्वार में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में जनपद में विगत दो माह में 2818 लोगों के चालान काटे गए। इसी अवधि में हिट एंड रन के 74 मामले सामने आए, जिनमें से 56 की मौत हो गई।यह आंकड़ों के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं पुलिस कप्तान डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा ली गयी सड़क सुरक्षा समिति...
विधानसभा सत्र बिना नेता विपक्ष, मंत्री बिना विभाग
उत्तराखंड की राजनीति में नित नया इतिहास लिखा जा रहा है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता में आने का इतिहास रचा तो आज विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्षी दल कांग्रेस ने बिना नेता विपक्ष के सदन की कार्रवाई में भाग लिया।
यह पहला अवसर है जब सदन में नेता विपक्ष की कुर्सी खाली...
उत्तराखंड विस सत्र : बेटी के समर्थन में हरीश रावत ने रखा एक घंटे का मौन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान भले ही हरीश रावत की बेटी और विधायक अनुपमा रावत के साथ कांग्रेस के विधायक न आए हों, लेकिन उनके पिता हरीश रावत बेटी के साथ हर कदम पर खड़े हैं।
विस सत्र में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं और विधायक द्वारा महंगाई के विरुद्ध उठाए गए कदमों पर हरीश रावत ने भी अपने देहरादून...
उत्तराखंड कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए सोनिया गांधी को किया अधिकृत
उत्तराखंड कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर सर्व सम्मति नहीं बन पाई।
राजधानी देहरादून में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए और नेता प्रतिपक्ष...


























































