12 साल से फरार इनामी हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

0
498
हत्यारोपी

12 वर्षों से फरार हत्यारोपी जरनैल सिंह को नानकमत्ता पुलिस ने पंजाब के अबोहर फाजिल्का से गिरफ्तार किया है। जरनैल पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि वर्ष 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनैल सिहं पुत्र बजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में थाना नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर जरनैल सिंह आदि को गिरफ्तार कर जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया। अदालत में जरनैल सिंह के खिलाफ मुकदमा चला और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जरनैल सिंह आदि को सिद्धदोष पाया।

इसके बाद जरनैल सिंह आदि ने उच्च न्यायालय नैनीताल में जमानत के लिए अपील की, जिसे न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। उक्त यह सूचना प्राप्त होते ही जरनैल सिंह अपने पूरे परिवार के साथ नानकमत्ता से पलायन कर फरार हो गया था। जरनैल सिंह करीब 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जरनैल सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसपी सिटी ने बताया कि थानाध्यक्ष नानकमत्ता को जरनैल सिंह के अपने परिवार के साथ अबोहर फाजिल्का में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे 22 फरवरी को उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।