टिहरी पुलिस ने लांच किया हैलो टिहरी मैसेंजर

0
470
टिहरी
एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने बुधवार को  पुलिस ने जुड़ी विभिन्न समस्याओं के त्वरित निदान व जनसंवाद बढ़ाने के मकसद से हैलो टिहरी मैसेंजर प्लेटफार्म लांच किया है। हैलो टिहरी के तहत मोबाइल नंबर 9193022666 पर टिहरी जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी समस्याओं को व्हाट्स ऐप, टेलीग्राम व सिग्नल ऐप के माध्यम से भेज सकते हैं।
इस मौके पर एसएसपी टिहरी भट्ट पत्रकारों से भी रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि हैलो टिहरी मैसेंजर पर आने वाली सूचनाओं की चौबीसों घंटे मानिटिरिंग की जायेगी। लोग आपराधिक गतिविधियों, पुलिस कार्यक्षेत्र से सम्बंधित  शिकायतों, यातायात सम्बंधित समस्याओं, नशे व अवैध शराब की तस्करी, महिलाओं से सम्बंधित अपराध, महिलाओं से सम्बंधित पारिवारिक विवाद आदि की
सूचनाएं दे सकते हैं। आपात स्थिति में पुलिस मदद भी मांगी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि हर शिकायतकर्ता को एक कोड या टोकन नंबर देकर निस्तारण तक कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। फीड बैक भी लिया जायेगा। सूचना देने वाली की पहचान गुप्त रखी जायेगी।  इस मौके पर एएसपी राजन सिंह, सीओ महेश चंद्र बिंजोला, पीआरओ एसएसपी भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि सामुदायिक पुलिस वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पुलिस लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने। अपराधों को रोकने में जनता की मदद ले सके। इसी मकसद से टिहरी पुलिस विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।