अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए है। मनाली में रणबीर और आलिया का जोरदार स्वागत हुआ। रणबीर ने पारंपरिक हिमाचली टोपी अपने हाथ में ली थी, वहीं आलिया ने टोपी पहनी थी। साथ में उन्होंने मफलर भी पहन रखा था। दोनों के हाथ में रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ते था। लवबर्ड्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रणबीर के हाथ में चोट लगी थी और उन्होंने अपने हाथ को आर्म स्लिंग से सहारा दिया हुआ था। वीकेंड पर फुटबॉल खेलते हुए रणबीर के कंधे में चोट लगी थी। ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में नजर आएंगे। ‘ब्रह्मास्त्र’ में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर शिव के रूप में हैं। इस फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन बना रही है।
‘ब्रह्मास्त्र’ में एक सुपरनेचुरल रोमांटिक कहानी है। फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया पापा महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखेगी, वहीं रणबीर कपूर करण मल्होत्रा की फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे। दोनों फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।


















































