कलियर में शार्ट सर्किट से लगी आग, नौ दुकानें जलकर राख

0
1051
Representative Image

रुड़की। रुड़की के कलियर में दरगाह बाज़ार फव्वारा चौक स्थित प्रसाद की एक दुकान में आज तड़के करीब तीन बजे शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी जद में ले लिया। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गये। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से आग पर कई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
आग से बाजार का प्रसाद ,ज्वैलरी ओर खिलौने की नौ दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया की आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।