एक किलो गांजा और दो लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

0
547

देहरादून। शहर के बिंदाल बस्ती से पुलिस ने एक युवक को एक किलो गांजा और दो लाख बीस हजार 380 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस क्षेत्र में गांजा बेचे जाने की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। मंगलवार को एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
बिंदाल पुल के आसपास छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बिंदाल बस्ती में रहने वाले लोगों को पूड़ियों में गांजा भरकर बेचने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इस संबंध में थाना स्तर से रोकथाम के लिए बिंदाल बस्ती व पुल के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई। प्राइवेट वस्त्रों में भी पुलिस को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने बिंदाल बस्ती में सघन चेकिंग/फ्रस्किंग अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति जिसके हाथ में सफेद रंग का बैग था, वह तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। जिसको दौड़कर मौके पर ही पुसिल ने पकड़ लिया। जिसकी तलाशी पर इसके कब्जे से अवैध गांजा/भांग पत्ती तथा 2 लाख 20 हजार 380 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित अनिल साहनी पुत्र हरि साहनी निवासी बिंदाल मलिन बस्ती, बिंदाल पुल के पास देहरादून का रहने वाला है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। रिश्तेदार बिंदाल मलिन बस्ती में रहते हैं। उनके साथ ही करीब दो साल से यहां रहता था। मजदूरी का काम करता है। पैसों के लालच में गांजा/ भांग पत्ती सहारनपुर से खरीदकर अपने रिश्तेदारों के बच्चों के माध्यम से बिंदाल पुल व आसपास सुबह व शाम को बेचता था। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने अन्य बस्ती के नशा बेचने वालों के और कुछ महिलाएं जो नशा बेचने का काम करती व करवाती हैं, बंध में भी जानकारी दी है। जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।